
चमोली, 20 मई . Actor और लेखक आशुतोष राणा ने सनातन धर्म के महत्वपूर्ण महीने यानी पुरुषोत्तम मास में बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए. Wednesday को बद्रीनाथ पहुंचकर उन्होंने इस अवसर को अपना सौभाग्य बताया और चार धाम यात्रा को परम कल्याण का मार्ग भी बताया.
आशुतोष राणा ने बद्रीनाथ धाम में दर्शन के बाद अपने दिव्य अनुभव को साझा करते हुए कहा कि पुरुषोत्तम मास में चार धाम की यात्रा करना परम सौभाग्य की बात होती है, बद्रीनाथ और केदारनाथ के दर्शन करना उनके जीवन का सौभाग्य है.
उन्होंने कहा कि इस पावन मास में चार धाम यात्रा करना अत्यंत शुभ और कल्याणकारी होता है.
Actor ने बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद व्यवस्थाओं की खूब सराहना की. उन्होंने कहा कि लाखों श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं, फिर भी किसी को कोई परेशानी नहीं हो रही है. आशुतोष राणा ने विशेष रूप से Police और सीआईएसएफ जवानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सुरक्षा बल भक्तों और भगवान के बीच अवरोध बनने की बजाय सहायक की भूमिका निभा रहे हैं.
उन्होंने कहा, “भक्त और भगवान के बीच जितने भी अवरोध होते हैं, उन्हें Police और सीआईएसएफ वाले बहुत शांति, कुशलता और प्रेमपूर्वक हटा रहे हैं. हजारों किलोमीटर की दूरी तय करके लोग अपने आराध्य के दर्शन के लिए आते हैं, ऐसे में यह समर्थन और स्नेह देखकर बहुत आनंद आया.”
आशुतोष राणा ने पूरे प्रशासन, सुरक्षा बलों और व्यवस्था में लगे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि इस बार पुरुषोत्तम मास में बद्रीनाथ यात्रा का अनुभव उनके लिए कभी न भूलने वाला रहा है.
बता दें, सनातन धर्म में नारायण को प्रिय पुरुषोत्तम मास को अत्यंत पवित्र और फलदायी माना जाता है. यह भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त करने का दुर्लभ अवसर है. धार्मिक मान्यता है कि इस महीने में किया गया जप, तप, दान और व्रत का फल साधक को कई गुना बढ़कर मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि के साथ उन्नति भी आती है. इस महीने में मालपुए मिठाई के दान का भी विशेष महत्व है.
–
एमटी/एबीएम
Skip to content