विजय के सीएम बनते ही तृषा कृष्णन बोलीं-प्यार की गूंज हमेशा ज्यादा होती है

Mumbai , 11 मई . टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने Sunday को तमिलनाडु के Chief Minister के रूप में शपथ ली. इसके एक दिन बाद Actress तृषा कृष्णन ने social media पोस्ट में लिखा, “प्यार की गूंज हमेशा ज्यादा होती है.”

तृषा कृष्णन ने Monday को अपनी एक तस्वीर फैंस के साथ शेयर की, जिसमें वह एक्वा-ब्लू रंग की सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. उनकी साड़ी पर गोल्डन जरी का बॉर्डर है.

43 वर्षीय Actress 10 मई को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई थीं. इस दौरान उनके साथ उनकी मां उमा कृष्णा भी मौजूद थीं. समारोह के लिए त्रिशा ने गोल्डन रंग की साड़ी के साथ क्रीम कलर का ब्लाउज पहना था.

विजय की पार्टी टीवीके को तमिलनाडु में Government बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, विदुथलाई चिरुथैगल काची, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग और अम्मा मक्कल मुनेत्र कझगम शामिल हैं. इन सहयोगी दलों की मदद से टीवीके ने 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा पार किया.

हालिया तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी ने 108 सीटें हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव हासिल किया. इस जीत के साथ ही राज्य में डीएमके और एआईएडीएमके के लंबे समय से चले आ रहे बारी-बारी के शासन का अंत हो गया. Governor ने विजय को 13 मई तक विधानसभा में विश्वास मत पेश करने को कहा है.

तृषा कृष्णन अपनी अभिनय क्षमता, स्क्रीन प्रजेंस और लंबे समय तक स्टारडम बनाए रखने के कारण दक्षिण भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं. उन्होंने कई फिल्मों में विजय के साथ स्क्रीन शेयर की है.

उन्होंने 1999 में तमिल फिल्म ‘जोडी’ में एक छोटे किरदार से अभिनय की शुरुआत की थी. 2002 में रिलीज ‘मौनम पेसियाधे’ में वह पहली बार मुख्य Actress के रूप में नजर आई थीं इसके बाद. इसके बाद उन्होंने ‘सामी’, ‘घिल्ली’, ‘आरु’, ‘उनक्कुम एनक्कुम’, ‘वर्षम’, ‘नुव्वोस्तानांटे नेनोड्डांताना’, ‘अथाडु’, ‘आडावारी मातालाकु अर्धालु वेरुले’ और ‘कृष्णा’ जैसी फिल्मों से लोकप्रियता हासिल की.

तृषा कृष्णन ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘खट्टा मीठा’ से Bollywood में डेब्यू किया था. वह आखिरी बार मणिरत्नम निर्देशित फिल्म ‘ठग लाइफ’ में नजर आई थीं.