जब तक भाजपा रहेगी, तब तक देश की मूल समस्या नहीं होगी हल: कांग्रेस

New Delhi, 11 जून . इंदिरा भवन में Thursday को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों और महासचिवों की बुलाई गई आपातकालीन बैठक के दौरान पार्टी के नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधा है. कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा कि भाजपा देश के युवाओं की समस्या को हल करने की बजाय अपना ही ढोल पीट रही है. इसी वजह से देश की आर्थिक अवस्था इस स्थिति पर है.

गौरव गोगोई ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मेनिफेस्टो में किए गए वादे के अनुसार भाजपा Government को लोगों की सेवा करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि Madhya Pradesh में लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है. जब तक भाजपा रहेगी, तब तक देश की मूल समस्या हल नहीं होने वाली. गौरव गोगोई ने कहा कि लोकतंत्र तोड़कर सत्ता हासिल की जा सकती है, लेकिन इससे देश के मुद्दे हल नहीं हो रहे.

कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि मीनाक्षी नटराजन से संबंधित मामला इस देश में नजीर बना है कि पहले होती थी और अब सीट चोरी की जा रही है. कानून, संविधान और विश्वास खत्म हो गया है. एक रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से अपराध किया जाता है और Government की ओर से उसे प्रोटेक्ट किया गया. पटवारी ने इसे अपराध बताते हुए कहा कि दोषियों को इसकी सजा मिलनी चाहिए.

भूपेश बघेल ने कहा की सीईसी से क्या उम्मीद की जा सकती है, लेकिन प्रक्रिया का पालन हम लोग करेंगे.

मीनाक्षी नटराजन को लेकर कमलेश महतो ने कहा कि भाजपा की ओर से धांधली की जा रही है. उनको लोकतंत्र को मानना नहीं है. संसदीय प्रणाली के खिलाफ काम किया जा रहा है. हम आखिर तक लड़ेंगे.

एसडी/