एक एक्टर के तौर पर आप कम स्क्रीन टाइम पर भी गहरा प्रभाव डाल सकते हैं : विजय विक्रम सिंह

Mumbai , 21 अगस्त . Actor और वॉयस आर्टिस्ट विजय विक्रम सिंह ‘बिग बॉस’ में अपनी आवाज से घर-घर में खास पहचान रखते हैं. Actor का मानना है कि एक एक्टर के लिए स्क्रीन टाइम कभी भी रोल को चुनने का पैमाना नहीं होता है.

Actor ने के साथ बातचीत में बताया कि एक एक्टर के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है कि वह छोटे से रोल से भी प्रभाव डाल सके. उन्होंने कहा, “मेरे लिए, किसी किरदार के नैरेटिव फंक्शन को समझना हमेशा जरूरी होता है. अगर कहानी उस किरदार के बिना आगे नहीं बढ़ती है, तो किरदार जरूरी है, चाहे वह एक सीन में हो या कई सीन में. कभी-कभी, आप बस कुछ मिनटों के लिए दिखाई दे सकते हैं और एक स्थायी असर डाल सकते हैं. यह कहानी में किरदार की अहमियत पर निर्भर करता है.”

Actor ने आगे बातचीत में अपने आगामी प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए कहा, “अभी तक निर्देशक और कास्टिंग डायरेक्टर्स ने मुझे बस सीरियस किरदारों के लिए चुना है, लेकिन अभी एक वेब सीरीज ‘रंगीन’ आई थी, जिसमें मुझे मेरा कनपुरिया अंदाज और मेरा नेगेटिव शेड दिखाया गया था. अब हम कोशिश कर रहे हैं कि जो इमेज मेरी बन गई है उसी के अंदर रहकर थोड़ा अलग-अलग किरदार करें. एक फिल्म में मैं डॉक्टर का रोल कर रहा हूं, दूसरी फिल्म में मैं डीन बना हूं, और एक वेब सीरीज में मैं फौजी के किरदार में नजर आऊंगा. तो बस इसी तरह के किरदारों में थोड़ा बदलाव करके एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं.”

Actor विजय विक्रम ने बताया कि लोगों को लगता है कि वे गंभीर किस्म के इंसान हैं, लेकिन वे चंचल स्वभाव के हैं.

Actor से आगे ने पूछा, “क्या आपको लगता है कि आज की इंडस्ट्री में, टैलेंट से ज्यादा विजिबिलिटी जरूरी हो गई है?”

विजय विक्रम सिंह ने कहा, “शायद मैं इस सवाल का जवाब देने के लिए गलत इंसान हूं क्योंकि विजिबिलिटी के बिना भी मुझे अच्छा काम मिला है. पूरे करियर में मैं ज्यादा social media एक्टिव नहीं रहा हूं, लेकिन फिर भी अच्छे फॉलोअर्स और अच्छा काम मिल रहा है. इसलिए मुझे नहीं लगता है कि विजिबिलिटी जरूरी है.”

उन्होंने कहा, “हां, विजिबिलिटी इस मायने में जरूरी है कि आपको कास्टिंग डायरेक्टर्स और डायरेक्टर्स के दिमाग में फ्रेश रहना होगा. आपको एक खास लेवल की विजिबिलिटी बनाए रखने की जरूरत है. यह अलग-अलग तरीकों से आ सकती है. आप उन्हें कॉल, मैसेज या बात कर सकते हैं और उनके दिमाग में एक टॉप-ऑफ-माइंड रिकॉल बना सकते हैं. आप हर दिन इंटरनेट या अखबारों में आए बिना भी अपनी विजिबिलिटी बनाए रख सकते हैं.”

एनएस/एएस