अरविंद केजरीवाल को डर है कि सीएम ममता बनर्जी बंगाल हार रही हैं: मनोज तिवारी

New Delhi, 29 अप्रैल . भोजपुरी एक्टर और BJP MP मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के सत्याग्रह का रास्ता अपनाने पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को डर है कि बंगाल में सीएम ममता बनर्जी चुनाव हार रही हैं, और उस तकलीफ को बयां करने के लिए वे सत्याग्रह का नाटक कर रहे हैं.

New Delhi में BJP MP मनोज तिवारी ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल इस डर से घबराए हुए हैं कि सीएम ममता बनर्जी भी हार रही हैं. उन्होंने कहा कि वे बता रहे हैं कि वे तकलीफ में हैं. केजरीवाल जैसे लोग जनता के साथ खड़े नहीं हो सकते. उन्होंने सिस्टम का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार किया.

मनोज तिवारी ने कहा कि कमल के निशान पर टेप लगाने से आप वोटरों को नहीं रोक सकते. हिंसा की खबरें आई हैं, लेकिन इसके बावजूद निडर होकर लोगों ने मतदान किया. टीएमसी कितनी भी कोशिश कर ले, जनता को वोट देने से नहीं रोक सकती.

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पर आप नेता सौरभ भारद्वाज के शादी वाले बयान पर BJP MP मनोज तिवारी ने पलटवार किया.

उन्होंने कहा कि सौरभ भारद्वाज के बयानों से उनके संस्कार झलकते हैं. उन्होंने कहा कि किसी के निजी मामलों में टांग नहीं लड़ाना चाहिए. जिन लोगों को संस्कार सिखाने की जरूरत है, उन्हें खुद देखना चाहिए. राघव चड्ढा ने देश का भविष्य Prime Minister Narendra Modi में देखा है. उनके इस फैसले के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं.

दिल्ली के मेयर चुनाव को लेकर BJP MP मनोज तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के पार्षदों का अपने ही सांसदों पर विश्वास नहीं रहा है.

उन्होंने कहा कि भाजपा Prime Minister Narendra Modi की नीतियों के कारण पार्षदों और सांसदों सहित सभी लोगों का समर्थन प्राप्त कर रही है.

मनोज तिवारी ने कहा कि एक तरफ दिन-रात विपक्ष पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर रहा है, दूसरी तरफ अच्छी सड़कों, बेहतर रेलवे लाइनों, और वंदे India जैसी ट्रेनों का लाभ लेकर लोग खुश हैं. गरीबों की खुशहाली देखते हुए जनता भाजपा का समर्थन कर रही है.

डीकेएम/डीकेपी