अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू ने राज्य में चीनी घुसपैठ के दावों को किया खारिज

ईटानगर, 7 अगस्त . अरुणाचल प्रदेश के Chief Minister पेमा खांडू ने भारतीय सीमा में चीन की घुसपैठ के हालिया दावों को खारिज किया है. Chief Minister ने Friday को स्पष्ट किया कि जमीनी स्तर पर ऐसी कोई घुसपैठ नहीं हुई है.

Chief Minister पेमा खांडू ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “हमें नहीं लगता है कि इस प्रकार से (चीन की ओर से) घुसपैठ हुई है. वहां पर हमारी भारतीय सेना तैनात है और हमारी सेना सीमा को नियंत्रित कर रही है.”

उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने स्तर पर एक बार फिर इसका सत्यापन करेंगे. Chief Minister ने कहा, “स्थानीय लोगों को मैंने बुलाया है. उनकी बातों को सुना जाएगा और बाद में भारतीय सेना से भी बात की जाएगी कि असल में क्या हुआ है. इस तरह मैं अपने स्तर पर एक बार फिर इसका सत्यापन करूंगा.”

उनके यह बयान ऐसे समय आया है, जब social media पर एलएसी के पास अरुणाचल प्रदेश में घुसपैठ की खबरें चल रही हैं.

पिछले महीने, अरुणाचल प्रदेश के गृह मंत्री मामा नटुंग ने चीनी घुसपैठ के दावों को खारिज किया था. साथ ही, उन्होंने मीडिया से अपील की थी कि वे ऐसी खबरें सार्वजनिक करने से पहले उनकी सच्चाई की जांच कर लें.

उन्होंने अपने एक बयान में कहा, “अरुणाचल प्रदेश में कोई चीनी घुसपैठ नहीं हुई है. हमारे सैनिक India माता की रक्षा के लिए सीमाओं पर चौबीसों घंटे तैनात हैं. मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूं कि चीन की हिम्मत नहीं है कि वह भारतीय इलाके में एक इंच भी आगे बढ़ सके. ये दावे सिर्फ अफवाहें हैं और इन पर यकीन नहीं किया जाना चाहिए.”

वहीं, जून में भारतीय सेना ने चीनी घुसपैठ की खबरों का खंडन किया था. दावे किए गए थे कि चीन की पीएलए ने अरुणाचल प्रदेश में घसुपैठ करके कैंप बनाए हैं. भारतीय सेना ने इन दावों को ‘गलत और बेबुनियाद’ बताया था.

डीसीएच/