थलपति विजय की आखिरी फिल्म पर इमोशनल हुए अरुण विजय, लिखा दिल छू लेने वाला नोट

Mumbai , 23 जुलाई . तमिलनाडु के Chief Minister और Actor सी जोसेफ विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ Thursday को रिलीज होने के बाद कई सेलेब्स ने Actor के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया. इसी कड़ी में Actor अरुण विजय ने भी विजय के लिए खास नोट लिखा.

इसमें Actor अरुण विजय ने याद करते हुए बताया कि कैसे थलपति विजय ने उनके नजरिए को बदल दिया था.

Actor अरुण ने अपने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने विजय के लिए एक भावुक संदेश लिखा, “जिस व्यक्ति को मैं एक सहकर्मी, बड़े भाई और एक नेता के रूप में बेहद सम्मान देता हूं. खुशी के आंसुओं और गर्व से भरे दिल के साथ मैं हमारे थलपति विजय अन्ना के इस ‘आखिरी डांस’ को देखने के लिए तैयार हूं. आपने हमेशा अपने काम और इंडस्ट्री में एक नया मानक स्थापित करके हम सभी को प्रेरित किया है. जब मैं अपने जीवन के मुश्किल दौर से गुजर रहा था, तब आपने जो हौसला बढ़ाने वाली बातें मुझसे कहीं थी, उसे मैं कभी नहीं भूल सकता. आपकी उन बातों ने मेरी सोच और जीवन के उद्देश्य को पूरी तरह बदल दिया था. धन्यवाद अन्ना.”

अरुण विजय अकेले ऐसे Actor नहीं थे, जो विजय की आखिरी फिल्म को लेकर भावुक हुए. इससे पहले Actor महत राघवेंद्र ने भी विजय की आखिरी फिल्म को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त की थी.

‘जन नायकन’ सुपरस्टार थलपति विजय के अभिनय करियर की बहुचर्चित फिल्म है. एच. विनोथ द्वारा निर्देशित इस Political एक्शन ड्रामा को विजय की राजनीति में जाने से पहले की आखिरी और विदाई फिल्म माना जा रहा है. फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और ममिता बैजू भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

यह फिल्म 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. दिलचस्प बात यह है कि Actor विजय इसके रिलीज होने से पहले ही तमिलनाडु के Chief Minister बन चुके थे, इसलिए उनकी नई Political छवि का प्रभाव इस पर साफ देखा जा रहा है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं.

एनएस/पीएम