पीएम मोदी पर खड़गे के आपत्तिजनक बयान से जनता दुखी: अरुण सिंह

New Delhi, 22 अप्रैल . भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पीएम मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि खड़गे के बयान से देश की जनता दुखी है.

New Delhi में से बातचीत में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि अगर दुनिया में कोई ऐसा नेता है जो सबसे ज्यादा लोकप्रिय है, तो वह हमारे Prime Minister Narendra Modi हैं. उन्हें देश के 140 करोड़ नागरिकों का भरोसा हासिल है. Prime Minister के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना सही नहीं है.

उन्होंने कहा कि खड़गे का पीएम मोदी को लेकर दिया बयान लोगों को बहुत ज्यादा आहत कर गया है. जनता के मन में गुस्सा है. दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में Wednesday को Lok Sabha में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पारित न होने के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया.

भाजपा नेता मीनाक्षी सिंह ने कहा कि पूरे बुलंदशहर जिले में, समाज के सभी वर्गों की महिलाएं एक सुर में अपना गुस्सा जाहिर कर रही हैं. पीएम मोदी ने हाल ही में Lok Sabha में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक लाया था. विपक्ष ने उसे गिराने का काम किया; यह बहुत शर्मनाक है. देश के कोने-कोने में महिलाओं को गुस्सा फूट रहा है; आधी आबादी का हक विपक्ष ने छीनने का काम किया है. हमें शर्म आती है कि विपक्ष का यह रवैया देखकर, पीएम मोदी ने नारियों को सशक्त करने का काम किया. देश का विपक्ष महिलाओं के हक के खिलाफ है; आने वाले दिनों में विपक्ष को करारा जवाब मिलेगा.

वहीं, बिहार के रोहतास से भाजपा नेता निवेदिता सिंह ने कहा कि 16 अप्रैल से Prime Minister मोदी ने ‘नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक’ के लिए विशेष सत्र बुलाया था. पूरे देश की महिलाएं देख रही हैं कि कैसे कुछ लोगों ने अपने ही परिवारों के वर्चस्व के लिए आधी आबादी को हाशिए पर धकेल दिया. कांग्रेस और पूरा इंडिया ब्लॉक गठबंधन नहीं चाहता है कि आधी आबादी को उसका हक मिले. यह सिर्फ महिलाओं के साथ रहने का दिखावा करते हैं, जब हमारे हक में साथ देने का वक्त आया तो इनका असली चेहरा सभी के सामने आ गया.

डीकेएम/पीएम