पंजाब: सीमा पार से हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, आठ आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़, 18 जून . पंजाब Police ने सीमा पार से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. Police के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और तस्करी के पूरे मॉड्यूल का पता लगाया जा सके. इस कार्रवाई की जानकारी पंजाब Police ने अपने आधिकारिक social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए साझा की.

Police के मुताबिक, आरोपियों के पास से 11 आधुनिक पिस्टल और आठ कारतूस बरामद किए हैं. यह सभी आरोपी विदेश में बैठे हैंडलर के संपर्क में थे, जहां से ये लोग हथियार प्राप्त करके उसे India में आपूर्ति करने का काम किया करते थे.

Police का कहना है कि अगर इनमें से कोई भी किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया गया, तो निश्चित तौर पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी.

स पूरे मामले को संज्ञान में लेने के बाद अमृतसर के एयरपोर्ट, सदर और छेरहटा Police स्टेशनों में प्राथमिकी में दर्ज कर ली गई हैं. इस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है. Police का स्पष्ट कहना है कि मामले में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.

Police का कहना है कि अवैध हथियारों की तस्करी, सीमा पार से तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी. अब इस नीति के तहत कई कार्रवाई हो चुकी है और आगे भी होती रहेगी.

पंजाब Police ने पिछले कई दिनों से कई ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सीमा पार के विदेशी हैंडलर्स के संपर्क में रहते हैं और वहां से हथियार प्राप्त करने के बाद उसकी तस्करी India में करते हैं. कई मामलों में इस तरह के आरोपी कई प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में भी संलिप्त पाए जाते हैं, जिसे देखते हुए Police के लिए ऐसे मामले गंभीर प्रकृति के हो जाते हैं.

एसएचके/