
अमृतसर, 23 जुलाई . पंजाब Police ने सीमा पार से होने वाली अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के एक नेटवर्क का पर्दाफाश करने का दावा किया है. इस मामले में अमृतसर कमिश्नरेट Police ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
Police के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से छह आधुनिक पिस्तौल, एक किलो हेरोइन, एक किलो अफीम और ड्रग्स की बिक्री से मिले 10 हजार रुपए बरामद किए गए हैं. Police ने यह जानकारी अपने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर दी.
पंजाब Police ने अपने आधिकारिक social media प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह कार्रवाई अमृतसर कमिश्नरेट Police की एक बड़ी सफलता है.
Police के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में थे. यह हैंडलर अंतरराष्ट्रीय सीमा के जरिए हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी को अंजाम देने में मदद कर रहा था.
Police ने बताया कि इस नेटवर्क के जरिए अवैध हथियार और ड्रग्स पंजाब में पहुंचाए जाते थे, जिन्हें आगे आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों तक पहुंचाने की योजना थी. अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके.
इस मामले में अमृतसर के छेहरटा और कैंटोनमेंट Police थानों में First Information Report दर्ज की गई है. Police अब इस तस्करी नेटवर्क के आगे और पीछे जुड़े लोगों का पता लगाने में जुटी है. जांच के दौरान विदेश में बैठे हैंडलर और उसके स्थानीय सहयोगियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.
पंजाब Police ने कहा कि राज्य को नशा मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए सीमापार से होने वाली तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. Police का कहना है कि ऐसे नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं.
–
एसएचके/एबीएम
Skip to content