बलूचिस्तान में हथियारबंद हमलावरों ने उड़ाए बिजली के टावर, कई क्षेत्रों में बिजली संकट

क्वेटा, 14 जुलाई . डेरा मुराद जमाली के पास अज्ञात हथियारबंद लोगों ने उच पावर प्लांट से जुड़ी 220 केवी की दो हाई-वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन टावरों को विस्फोट कर उड़ा दिया. हमले में दो अन्य टावरों को भी नुकसान पहुंचा.

Pakistanी अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार Police ने बताया क‍ि यह हमला Monday देर रात हुआ. इसके कारण क्वेटा, सिबी और बलूचिस्तान के कई अन्य इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. यह हमला नोटल Police स्टेशन के इलाके में हुआ. उच पावर प्लांट से क्वेटा और सिबी तक बिजली पहुंचाने वाली छह ट्रांसमिशन टावरों पर विस्फोटक लगाए गए थे.

Police ने बताया कि दो टावर पूरी तरह नष्ट हो गए, जबकि दो को नुकसान पहुंचा. बाकी दो टावरों पर लगाए गए विस्फोटक बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिए.

Police और फ्रंटियर कॉर्प्स के जवानों ने इलाके को घेर लिया. क्वेटा इलेक्ट्रिक सप्लाई कंपनी (क्यूईएससीओ) के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि उच पावर प्लांट से आने वाली 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन बंद हो गई है, जिससे क्वेटा, सिबी और आसपास के कई इलाकों में बिजली प्रभावित हुई.

पिछले हफ्ते Pakistan के बलूचिस्तान प्रांत के जियारत जिले में एक Police चौकी पर हथियारबंद हमलावरों ने हमला किया था, जिसमें दो स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) समेत कम से कम नौ Policeकर्मी मारे गए थे.

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, हमलावरों ने 6 जुलाई की रात Police चौकी को निशाना बनाया था. कुछ समय तक Police और हमलावरों के बीच गोलीबारी हुई, लेकिन हमलावर चौकी के अंदर घुसने में सफल रहे.

जियारत के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) अब्दुल कुदूस अचकजई ने इस घटना में हुई मौतों की संख्या की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि पांच Policeकर्मियों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और उन्हें ढूंढने के लिए अतिरिक्त Police बल मौके पर भेजा गया है. उन्होंने कहा कि लापता Policeकर्मियों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है.

यह घटना ऐसे समय हुई है जब Pakistan में सुरक्षा बलों, खासकर बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा जैसे सीमावर्ती प्रांतों में Police और अन्य कानून प्रवर्तन कर्मियों को निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है.

एवाई/डीकेपी