
New Delhi, 2 जुलाई . India में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो काउचिनो ने बदलते वैश्विक माहौल में India के बढ़ते कद की ओर दुनिया का ध्यान दिलाया है. राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित सम्मेलन में उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में भले ही अनिश्चितता बढ़ी हो, लेकिन एक बात पूरी तरह स्पष्ट है कि एशिया और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र का महत्व लगातार बढ़ रहा है और इस परिदृश्य में India दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण देशों में उभरकर सामने आया है.
New Delhi स्थित फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशंस (एफआईईओ) ऑडिटोरियम में आयोजित भारत-लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियाई व्यापार एवं कूटनीतिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए काउचिनो ने कहा, “आज दुनिया का हर राजनयिक संवाद बदलते वैश्विक हालात और अनिश्चितताओं से शुरू होता है, लेकिन इसके साथ ही कुछ नई वास्तविकताएं भी सामने आई हैं, जिनमें एशिया और इंडो-पैसिफिक की बढ़ती भूमिका सबसे प्रमुख है.”
उन्होंने कहा, “India जिस गति से आगे बढ़ रहा है, उसने उसे आज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण देशों में शामिल कर दिया है. जनसंख्या के लिहाज से दुनिया के सबसे बड़े देश होने के कारण अब हर देश India पर पहले से कहीं अधिक ध्यान दे रहा है.”
India और अर्जेंटीना के संबंधों का उल्लेख करते हुए राजदूत ने कहा कि दोनों देशों के बीच लंबे समय से मजबूत कूटनीतिक रिश्ते रहे हैं. उन्होंने बताया कि अर्जेंटीना ने वर्ष 1950 में New Delhi में अपना दूतावास स्थापित किया था और ऐसा करने वाले वह शुरुआती लैटिन अमेरिकी देशों में शामिल था. इसके बाद 2009 में Mumbai में महावाणिज्य दूतावास खोला गया और वर्ष 2019 में दोनों देशों के संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी (स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप)’ का दर्जा दिया गया. इसी वर्ष अर्जेंटीना ने New Delhi में अपना कृषि कार्यालय भी स्थापित किया.
काउचिनो ने कहा कि अर्जेंटीना और व्यापक रूप से दक्षिण अमेरिका, India की विकास महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. India Government ने वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य निर्धारित किया है और इस दिशा में अर्थव्यवस्था को अधिक खुला तथा विविधतापूर्ण बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.
उन्होंने बताया कि India अब अर्जेंटीना का छठा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन चुका है, जो दोनों देशों के बीच तेजी से बढ़ते व्यापार और सहयोग का प्रमाण है. उन्होंने कहा, “भले ही हमारे देश भौगोलिक रूप से काफी दूर हों, लेकिन आपसी हितों के कारण हमारा सहयोग भविष्य में और मजबूत होता रहेगा.”
राजदूत ने यह भी कहा कि दोनों देशों के नीति-निर्माता और कूटनीतिक संस्थान वैश्विक मंच पर India के रणनीतिक महत्व को अच्छी तरह समझते हैं. उन्होंने India को दुनिया की पांच सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल बताते हुए कहा कि यह सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था भी है. साथ ही उन्होंने वैश्विक स्तर पर Prime Minister Narendra Modi की भूमिका की भी सराहना की.
India की खाद्य सुरक्षा में अर्जेंटीना के योगदान का उल्लेख करते हुए काउचिनो ने कहा कि उनका देश इस समय India को खाद्य तेलों का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है. अर्जेंटीना India को सोयाबीन तेल, सूरजमुखी तेल, दालें और चमड़ा निर्यात करता है. इसके अलावा, लिथियम और तांबा जैसे महत्वपूर्ण खनिज भी दोनों देशों के बीच व्यापार के उभरते हुए प्रमुख क्षेत्रों में शामिल हो रहे हैं.
–
केआर/
Skip to content