“सुन रहा है ना बिनोद…” प्रधानमंत्री मोदी की ‘पंचायत’ के अभिनेताओं के साथ अनौपचारिक बातचीत

New Delhi, 13 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi ने हाल ही में New Delhi में एक कार्यक्रम में हिट वेब सीरीज ‘पंचायत’ के प्रमुख किरदारों से मुलाकात की.

‘सुन रहे हो बिनोद…’ social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लोकप्रिय social media हैंडल ‘मोदी स्टोरी’ की पोस्ट में इसका जिक्र किया गया है. यह लोकप्रिय सीरीज के संवादों में से एक है, जिसे पीएम मोदी ने दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक से मुलाकात के दौरान बोला था, जिन्होंने सीरीज में भूषण/बनरकास और बिनोद के किरदार निभाए हैं. Prime Minister के इस व्यवहार से कलाकार अभिभूत हो गए.

Monday को हिंदी में पोस्ट में आगे लिखा गया, ‘सुन रहा है ना बिनोद…’ पंचायत फेम अशोक पाठक, यानी बिनोद, और दुर्गेश कुमार जब पीएम मोदी से मिले, तो Prime Minister मोदी ने एंट्री लेते ही यही डायलॉग मार दिया! माहौल एक सेकंड में एकदम लाइट हो गया..

अशोक पाठक कहते हैं, “सच में सोचा नहीं था इतनी नॉर्मल बात होगी. पीएम मोदी का ह्यूमर और याददाश्त दोनों नेक्स्ट लेवल हैं. हम तो बस हंसते रह गए.”

अंत में, उन्होंने लिखा, “सचमुच, पीएम Narendra Modi का लोगों से जुड़ने का तरीका बेमिसाल है!” कार्यक्रम में, पीएम मोदी ने Actorओं का गर्मजोशी से स्वागत किया और हल्के-फुल्के अंदाज में पूछा, “पंचायत सुनता है कि नहीं सुनता है?”, जो कि लोकप्रिय मीम और सीरियल के डायलॉग का संदर्भ था. उन्होंने अशोक पाठक को उनके किरदार के नाम से पुकारा, जिसे Actor ने अविश्वसनीय और किसी बड़े पुरस्कार मिलने जैसा अनुभव बताया.

खबरों के मुताबिक, मोदी स्टोरी वेबसाइट की शुरुआत महात्मा गांधी की पोती सुमित्रा गांधी कुलकर्णी ने मार्च 2022 में की थी, और यह Prime Minister मोदी के जीवन और नेतृत्व को दर्शाने वाले क्षणों को साझा करने के लिए एक मंच के रूप उभरकर सामने आया है.

एमएस/डीकेपी