गोवा में समीरा रेड्डी के बगीचे से अर्चना पूरन सिंह ने तोड़े काजू, पति और बेटों संग लिया अनोखे फल का मजा

Mumbai , 28 मई . Actress समीरा रेड्डी Mumbai की चकाचौंध से दूर गोवा में रहती हैं. हाल ही में Actress अर्चना पूरन सिंह अपने परिवार के साथ समीरा रेड्डी के घर घूमने पहुंचीं. इस दौरान अर्चना ने पहली बार काजू के फल का स्वाद चखा.

Actress समीरा रेड्डी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें अर्चना अपने परिवार के साथ पहली बार काजू का फल चख रही हैं. शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्चना पूरन सिंह पूरे परिवार के साथ समीरा के बगीचे में काजू का फल तोड़ती हैं जबकि समीरा उन्हें इस मज़ेदार अनुभव के बारे में बताती हैं.

वहीं, अर्चना कहती हैं कि ये फल उनकी जिंदगी की खास यादों में एक है. अर्चना के पति परमीत सेठी और उनके बेटे आर्यमन सेठी और आयुष्मान सेठी भी इस पल का एक साथ आनंद लेते हुए दिखाई दिए.

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए, समीरा ने लिखा, “हमारे घर पर अर्चना पूरन सिंह ने पहली बार काजू के फल का स्वाद चखा.”

बता दें कि Actress समीरा रेड्डी कोविड-19 महामारी के दौरान Mumbai से गोवा शिफ्ट हो गई थीं, ताकि वे शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर एक शांत जीवन जी सकें. समीरा रेड्डी गोवा में अपने परिवार के साथ एक शांत और प्रकृति के अनुकूल जीवनशैली जी रही हैं. वह अक्सर अपने social media अकाउंट्स के जरिए गोवा में बिताए पलों को शेयर करती हैं. हालांकि, Actress अपने काम के सिलसिले में Mumbai आती-जाती रही हैं.

Actress हाल ही में फिल्म आखिरी सवाल में नजर आई थी, जो 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करते हुए समीरा ने ‘प्रोफेसर पल्लवी मेनन’ का किरदार निभाया है, जो एक वामपंथी विचारक हैं.

इस Political ड्रामा फिल्म का निर्देशन अभिजीत मोहन वारंग ने किया है और इसमें समीरा रेड्डी ने एक महत्वपूर्ण नेगेटिव भूमिका निभाई है. फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, नमाशी चक्रवर्ती और अमित साध भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

एनएस/पीएम