
पानीपत, 28 मई . भाजपा ने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए अर्चना गुप्ता को Haryana भाजपा की कमान सौंप दी है. इस बदलाव से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी.
Haryana भाजपा की नई अध्यक्ष नियुक्त होने पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अर्चना गुप्ता ने कहा कि सबसे पहले मैं एक महिला को आगे बढ़ाने के लिए Prime Minister Narendra Modi, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह, Chief Minister नायब सिंह सैनी और सभी शीर्ष नेतृत्व का अपने दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करती हूं.
उन्होंने कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के Haryana संगठन की कमान एक महिला के हाथों में सौंपी गई है, उससे यह पता चलता है कि भाजपा किस तरह महिलाओं के साथ खड़ी है. नारी शक्ति वंदन अधिनियम के वक्त हमने देखा कि कांग्रेस और दूसरी सभी विपक्षी पार्टियों ने महिलाओं की पीठ में छुरा घोंपा. कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को अधिकार नहीं लेने दिया.
उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार नहीं दिलाने वाली टीएमसी का पश्चिम बंगाल में हश्र देखा जा सकता है. भाजपा महिलाओं को आगे लेकर आ रही है और उनको बराबरी का हक दे रही है. शीर्ष नेतृत्व को बधाई और Chief Minister नायब सिंह सैनी को बहुत धन्यवाद देती हूं. Haryana में भाजपा का बहुत अच्छा संगठन है और हमारी कोशिश रहेगी कि इसे और मजबूत बनाया जाए.
उन्होंने कहा कि Haryana एक ऐसा प्रदेश है, जहां पर महिलाएं नई शक्ति के तौर पर ऊभर रहीं हैं. पूरे Haryana में महिलाओं के लिए नई मिसाल कायम की जाएगी और महिलाओं को साथ लेकर काम करेंगे.
वहीं, Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर अर्चना गुप्ता को बधाई दी. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि डॉ. अर्चना गुप्ता को Haryana भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. सीएम सैनी ने लिखा कि Prime Minister मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन व आपके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा. भाजपा की जनसेवा, सुशासन और राष्ट्रहित की विचारधारा प्रदेश के प्रत्येक कार्यकर्ता तक नई ऊर्जा के साथ पहुंचेगी.आपके नेतृत्व में Haryana भाजपा मजबूती और जनविश्वास के साथ निरंतर सफलता के नए आयाम स्थापित करे, यही मंगलकामना है.
–
एसडी/पीएम
Skip to content