
New Delhi, 7 जून Union Minister मनसुख मांडविया के समक्ष छात्रों ने कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए हैं. इनमें प्रत्येक राज्य में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण विषय भी शामिल हैं. इनके अलावा देश के प्रत्येक जिले में खेल उत्कृष्टता केंद्र एवं मल्टी-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित करने की बात भी कही गई है.
वहीं, मंत्रालय ने पंजाब विश्वविद्यालय में ओलंपिक के स्तर वाले सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक की मांग को स्वीकार कर लिया है. दरअसल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की है. इस दौरान Union Minister को देश में खेल संस्कृति के विकास, युवाओं के सशक्तीकरण तथा खिलाड़ियों के हितों से संबंधित विभिन्न सुझावों पर ज्ञापन सौंपा.
इन सुझावों में 2036 ओलंपिक की तैयारियों हेतु राष्ट्रीय ढांचा विकसित करने की मांग की गई है. ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों में खेल प्रतिभा खोज अभियान चलाने, खिलाड़ियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा, स्पोर्ट्स सामग्री बैंक, राष्ट्रीय डिजिटल एथलीट पोर्टल तथा ‘माई भारत’ वालंटियर्स के मानदेय में वृद्धि सहित अनेक महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए.
Union Minister मनसुख मांडविया से चर्चा की प्रमुख उपलब्धि के रूप में पंजाब विश्वविद्यालय में ओलंपिक मानक वाले सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक की स्थापना की मांग को स्वीकार करना शामिल रहा. मुलाकात के दौरान Government द्वारा इसके निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की जानकारी दी गई.
चर्चा के दौरान बताया गया कि आगामी दो से तीन महीनों में इस परियोजना पर ठोस प्रगति देखने को मिलेगी. इसके साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में ‘स्पोर्ट्स सामग्री बैंक’ स्थापित करने के सुझाव की भी सराहना करते हुए इस दिशा में शीघ्र सकारात्मक पहल किए जाने का आश्वासन दिया गया. विद्यार्थी परिषद के मुताबिक India की युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी सामर्थ्य है और विकसित India के निर्माण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है.
यदि आधुनिक खेल अवसंरचना, वैज्ञानिक प्रशिक्षण, गुणवत्तापूर्ण कोचिंग, समान अवसर तथा खिलाड़ियों के हितों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, तो India वैश्विक खेल महाशक्ति बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ सकता है. अभाविप ने Government द्वारा दिए गए सकारात्मक आश्वासनों का स्वागत किया है. छात्र संगठन का कहना है कि इन विषयों पर शीघ्र व प्रभावी निर्णय देश में खेल संस्कृति को नई गति देंगे तथा खिलाड़ियों और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए एक मजबूत आधार तैयार करेंगे.
–
जीसीबी/एएस
Skip to content