अपारशक्ति ने एक समोसे के लिए तय किया दिल्ली से आगरा का सफर

Mumbai , 16 अप्रैल . Actor अक्षय कुमार की सख्त डाइट और फिटनेस से हर कोई वाकिफ है. हाल ही में Actor ने अपने क्विज रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में बताया था कि उन्होंने पिछले 15 सालों से समोसा नहीं खाया है.

दूसरी ओर Actor अपारशक्ति खुराना समोसे की तलाश में आगरा जा पहुंचे. दरअसल, Actor ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया. इसमें Actor ने बताया कि उन्होंने आगरा का समोसा खाने के लिए दिल्ली से आगरा तक का सफर तय किया.

वीडियो में अपारशक्ति आगरा के मशहूर समोसे का लुत्फ उठाते हुए कहते हैं कि उनका आगरा आना सफल हो गया. इसके बाद उन्होंने उस दुकान की मशहूर छेने की मिठाई भी खाई. उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, “आगरा के पेठे के बाद अब आगरा के समोसे तेरे पीछे तो मैं पूरी तरह से फिदा हो गया हूं.”

अपारशक्ति का यह वीडियो सभी को काफी पसंद आ रहा है. social media यूजर्स से लेकर अपारशक्ति के दोस्तों ने कमेंट सेक्शन में जमकर प्रतिक्रिया दी. म्यूजिशियन रोचक कोहली ने लिखा, “आपका कुर्ता अच्छा लग रहा है.” Actress दिलजोत ने लिखा, “हमें भी चाहिए आगरा के समोसे.” जबकि, Actor की पत्नी आकृति अहूजा ने हार्ट इमोजी से प्रतिक्रिया दी.

Actor हाल ही में फिल्म ‘जब खुली किताब’ में नजर आए थे. इस फिल्म में उन्होंने आर.के. नेगी नाम के एक छोटे वकील का किरदार निभाया है. उनका किरदार एक इमोशनल और काम की तलाश में रहने वाले वकील का है, जो पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया के बुजुर्ग जोड़े के तलाक के मामले को संभालता है.

यह फिल्म एक ऐसे वृद्ध जोड़े (गोपाल और अनुसूया) की कहानी है, जो पांच दशक साथ रहने के बाद तलाक लेने का फैसला करते हैं, जिससे उनका परिवार हैरान रह जाता है. फिल्म में पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया के अलावा समीर सोनी भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं.

एनएस/एबीएम