
भुवनेश्वर, 29 अप्रैल . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद अनुराग ठाकुर ने विपक्ष द्वारा पश्चिम बंगाल के विभाजन को लेकर लगाए जा रहे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा हमेशा से देश की एकता और अखंडता में विश्वास रखती है.
उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य बंगाल में व्याप्त गुंडाराज, भ्रष्टाचार और अवैध घुसपैठ को समाप्त करना है और इसके लिए भाजपा प्रतिबद्ध है.
भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे.
उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान नक्सलवाद के मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा की. उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के नक्सलबाड़ी से शुरू हुआ नक्सल आंदोलन धीरे-धीरे 126 जिलों तक फैल गया था, जिससे देश की लगभग 10 प्रतिशत आबादी प्रभावित हुई और उन्हें लंबे समय तक हिंसा और अत्याचार का सामना करना पड़ा.
उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई है और इसे जड़ से खत्म करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है. ठाकुर ने विश्वास जताया कि बंगाल में भी अराजकता और भ्रष्टाचार का अंत किया जाएगा तथा अवैध रूप से रह रहे घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लेकर देश से बाहर भेजा जाएगा.
बंगाल में प्रचार के दौरान मछली भात खाने के विवाद पर उन्होंने कहा कि India में किसी भी राज्य में नागरिकों के खान-पान, पहनावे या भाषा पर कोई प्रतिबंध नहीं है, खासकर भाजपा शासित राज्यों में यह पूरी तरह सुनिश्चित किया जाता है.
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ Political दल, जो लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद कोई ठोस उपलब्धि हासिल नहीं कर पाए, अब लोगों को भ्रमित करने के लिए भ्रामक बयान दे रहे हैं, जैसे कि ‘15 सेकंड में चावल और मछली खाना बंद करवा देंगे’ जैसी बातें.
ठाकुर ने कहा कि ऐसे बयान केवल डर और भ्रम फैलाने के उद्देश्य से दिए जा रहे हैं, जबकि जनता अब इस तरह की राजनीति को स्वीकार करने के मूड में नहीं है, और वह फिर से ‘जंगल राज’ या अव्यवस्था की स्थिति नहीं चाहती.
इसके अलावा, ठाकुर ने तृणमूल कांग्रेस Government पर आरोप लगाया कि राज्य में चुनाव के दौरान पहले पोलिंग बूथों पर कब्जा करने, मतदाताओं को डराने और उन्हें मतदान से रोकने जैसी घटनाएं होती रही हैं, जिससे लोकतंत्र कमजोर हुआ है.
हालांकि, उन्होंने कहा कि अब स्थिति बदल रही है और लोग अधिक स्वतंत्रता और आत्मविश्वास के साथ मतदान केंद्रों तक पहुंचने लगे हैं. उन्होंने कहा कि इसी बदलाव से घबराकर कुछ असामाजिक तत्व अब Police को भी धमकाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता का भरोसा लोकतंत्र में बढ़ रहा है और यह बदलाव आने वाले समय में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा.
–
एएसएच/डीकेपी
Skip to content