
Mumbai , 16 अप्रैल . Actor अंजुम बत्रा इन दिनों वेब सीरीज ‘मामला लीगल है-2’ में अपने बेहतरीन अभिनय को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं. इस सीरीज में उन्होंने मिंटू का रोल निभाया है, जो दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है. Actor ने बताया कि उनकी पहली सैलरी का चेक उनके लिए बहुत खास है.
अंजुम ने हाल ही में के साथ खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बताया, “मेरी पहली कमाई, जिस पर अनुराग कश्यप के दस्तखत हैं. वह मेरे दिल मे खास जगह रखता है. मेरे एक दोस्त ने इसकी एक कॉपी अपने पास रखी हुई है. मैंने इसे सालों से नहीं देखा है, लेकिन अब याद आने पर इसे जरूर दोबारा देखूंगा.”
Actor ने आगे ‘देव डी’ का जिक्र करते हुए बताया कि उस समय उन्हें एक्टिंग की बारीकियां बिल्कुल नहीं पता थीं. उन्होंने कहा, “‘मिड-शॉट’, ‘क्लोज-अप’ या ‘ओवर-द-शोल्डर’ जैसे टेक्निकल शब्दों का भी मतलब नहीं समझ आता था. अगर आज वही रोल मिले तो वे उसे ज्यादा समझदारी और परिपक्वता के साथ निभा सकूंगा.”
Actor ने आगे कहा कि एक Actor के तौर पर पहचान बनाना और अपने अंदर का हुनर साबित करना बहुत जरूरी होता है. उन्होंने कहा, “जब दर्शक और इंडस्ट्री के लोग आपके काम की तारीफ करते हैं तो बहुत अच्छा लगता है. यह संतोष की बात होती है.”
अंजुम का मानना है कि कंटेंट बेस्ड शोज Actorओं को अच्छे मौके देते हैं. खासकर कॉमेडी में, जो सबसे मुश्किल कामों में से एक हैं. उन्होंने कहा, “इससे किरदार को गहराई से समझने और निभाने का मौका मिलता है. ‘मामला लीगल है 2’ जैसी सीरीज में कॉमेडी और कोर्टरूम ड्रामा का मिश्रण दर्शकों को खूब भा रहा है.
Actor ने आगे सीनियर एक्टर्स के साथ काम करने के अनुभव को भी बताया. उन्होंने कहा कि सीनियर एक्टर्स के साथ काम करते समय थोड़ी घबराहट स्वाभाविक है. मन में शंका रहती है कि कहीं कोई गलती न हो जाए लेकिन इस मामले में खुशकिस्मत था क्योंकि जिन एक्टर्स के साथ मैंने काम किया, वे सब बहुत मददगार और हौसला बढ़ाने वाले रहे.
Actor को अपने लुक्स को लेकर भी आलोचना का सामना करना पड़ा है. इस पर उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि समय हर चीज का जवाब दे देता है. मैं नकारात्मक बातों पर ध्यान नहीं देता. एक कहावत है कि पत्थर सिर्फ उन्हीं पेड़ों पर फेंके जाते हैं जिन पर फल लगते हैं. इसलिए आलोचना इस सफर का हिस्सा है. मैं अपना ध्यान सिर्फ काम पर रखता हूं.”
–
एनएस/पीएम
Skip to content