
Mumbai , 11 जून . टीवी शो ‘अनुपमा’ फेम Actor समर्थ जुरेल अपने नए म्यूजिक वीडियो सजा को लेकर उत्साहित हैं. उन्होंने बताया कि यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि उन भावनाओं की कहानी है, जिन्हें हर इंसान अपने जीवन में कभी न कभी महसूस करता है. उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि इसमें प्यार, दर्द, जुनून और टूटे दिल की भावनाओं को गहराई से दिखाया गया है.
यह म्यूजिक वीडियो Wednesday को Mumbai के बॉम्बे कॉकटेल बार में एक भव्य लॉन्च इवेंट के दौरान पेश किया गया. इस मौके पर वॉटर वेव्स म्यूजिक लेबल का भी आधिकारिक शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में मीडिया, फिल्म और संगीत जगत से जुड़े कई लोग मौजूद रहे.
‘सजा’ में समर्थ जुरेल के साथ Actress शीतल शर्मा लीड रोल में हैं. दोनों कलाकारों ने शानदार केमिस्ट्री और भावनात्मक अभिनय से वीडियो को खास बनाने की कोशिश की है. लॉन्च के दौरान दोनों ने गाने पर लाइव परफॉर्मेंस भी दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा.
समर्थ जुरेल ने कहा कि इस वीडियो की कहानी हर उस व्यक्ति से जुड़ती है, जिसने कभी प्यार में दर्द या जज्बात का अनुभव किया हो. जुरेल ने बताया कि शूटिंग के दौरान उन्होंने हर सीन में वास्तविक भाव लाने की कोशिश की, ताकि दर्शक सिर्फ वीडियो न देखें, बल्कि उसे महसूस भी कर सकें.
Actress शीतल शर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने काफी मेहनत की और अपने किरदार को समझने के लिए लंबे समय तक तैयारी की. उन्होंने कहा कि हर सीन को सटीक और भावनात्मक बनाने के लिए पूरी टीम ने मिलकर बेहतर काम किया है.
शूटिंग के दौरान एक दिलचस्प किस्सा भी सामने आया, जब एक भावुक सीन की शूटिंग के समय समर्थ जुरेल अपने किरदार में इतने डूब गए कि निर्देशक के ‘कट’ कहने के बाद भी कुछ देर तक उसी भाव में बने रहे.
इस म्यूजिक वीडियो का निर्देशन दिग्विजय सिंह ने किया है, जबकि इसका निर्माण मीना शर्मा ने किया है. गीत को ज्योति नूरां ने अपनी आवाज दी है. संगीत अमन आर्स ने तैयार किया है और बोल अजीम शिराजी ने लिखे हैं. सिनेमैटोग्राफी शानू सिंह राजपूत और कोरियोग्राफी सुषमा सुनाम की है, जबकि एडिटिंग अजय वर्मा ने संभाली है.
–
एमटी/डीकेपी
Skip to content