
Mumbai , 1 जून . भारतीय माताओं का स्वभाव बेहद प्यारा और व्यावहारिक होता है. वे गिफ्ट्स को संभालकर रखने, परिवार में बांटने, या किसी खास मौके पर दूसरों को देने में माहिर होती हैं. Actor अनुपम खेर ने अपनी मां को तोहफा देते हुए इसी खास आदत का जिक्र किया.
Actor अनुपम खेर ने पोस्ट के जरिए उन सभी मां की भावनाओं को सलाम किया और बताया है कि कैसे हमारे घरों में माताएं तोहफों को सिर्फ वस्तु नहीं, बल्कि एक अनमोल निशानी के तौर पर सहेजकर रखती हैं.
Actor अनुपम खेर ने Monday को अपनी मां के साथ खास वीडियो शेयर किया. इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में Actor अपनी मां दुलारी से बात करते हुए एक हैंडबैग गिफ्ट करते हैं, जिसे देखते हुए उनकी मां फौरन से उसकी कीमत पूछती हैं, जिस पर Actor ने कहा कि किसी ने आपके लिए भेजा है. इसके बाद उनकी मां बैग लेकर रैंप-वॉक करती हैं और बैग को अंदर ले जाती हैं.
वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “मां को कोई तोहफा देना थोड़ा-सा जोखिम भरा होता है. क्योंकि अगर आपने उन्हें खूबसूरत शॉल, स्वेटर, साड़ी, पर्स या कोई तोहफा दिया है, तो उसके इस्तेमाल होने की संभावना बहुत कम है. पहले वो उसे बड़े प्यार से देखेंगी, उसकी तारीफ करेंगी, सभी को दिखाएंगी और आखिर में, उसे सुरक्षित स्थान पर संभालकर रख देंगी कि शायद आने वाली दो पीढ़ियां भी उसे ढूंढ न पाएं.”
उन्होंने मां की ममता की अहमियत पर जोर देते हुए लिखा, “लेकिन असली मजा किसी तोहफे में नहीं, बल्कि घर के उस माहौल में है.”
उन्होंने घर के मौजूदा माहौल को लेकर लिखा, “घर में इधर-उधर निर्वैर भाग रहा है. वृंदा उसे आती-जाती हुई सब संभाल रही है. प्रणीत किसी बात पर हंस रहा है. मैं मां को तंग कर रहा हूं और मां अपने नए गिफ्ट के साथ रैंप-वॉक कर रही हैं.”
उन्होंने आगे लिखा, “उस दौरान मुझे महसूस हुआ कि ये सिर्फ मेरा घर नहीं, बल्कि India के 90 प्रतिशत मिडिल क्लास घरों की कहानी है, जहां तोहफे से ज्यादा भावनाएं संभालकर रखी जाती हैं, जहां बच्चों के बड़े हो जाने के बाद भी मां उनकी पसंद का खाना सोचती हैं.”
–
एनएस/एबीएम
Skip to content