
Mumbai , 22 जुलाई . Actor अनुपम खेर को प्रतिष्ठित हॉनर ऑफ अशोक अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया है. Actor ने social media के जरिए इस सम्मान के लिए आभार और खुशी व्यक्त की.
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उनकी भतीजी वृंदा खेर नजर आ रही हैं. पोस्ट में उन्होंने लिखा, “प्रतिष्ठित अशोक अवॉर्ड 2026 प्राप्त करके मैं खुद को बेहद सम्मानित और आभारी महसूस कर रहा हूं. Actor, निर्माता, निर्देशक, लेखक और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में मेरे सफर का यह सबसे विशेष सम्मानों में से एक है. पुरस्कार केवल उपलब्धि नहीं होता, बल्कि यह याद दिलाता है कि आपके काम ने लोगों के जीवन को छुआ है और आपकी जिम्मेदारियां पहले से अधिक बढ़ गई हैं.”
उन्होंने चार्ल्स वॉल्टर्स काउंसिल फॉर इनोवेशन एंड रिसर्च, एसोसिएशन ऑफ इंडियन ब्यूरोक्रेट्स तथा समारोह से जुड़े सभी अतिथियों और पदाधिकारियों का आभार जताते हुए लिखा कि उन पर जताए गए विश्वास के अनुरूप वह आगे भी पूरी ईमानदारी, लगन और विनम्रता के साथ काम करते रहेंगे.
उन्होंने आगे लिखा, “मेरा हमेशा से मानना रहा है कि हर पुरस्कार अपने साथ एक बड़ी जिम्मेदारी लेकर आता है. यह जिम्मेदारी केवल एक कलाकार के रूप में नहीं, बल्कि इस देश के नागरिक के रूप में भी है. मैं वादा करता हूं कि आगे भी अपना काम ईमानदारी, लगन और विनम्रता के साथ करता रहूंगा. इस सम्मान ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा. मेरी ओर से पुरस्कार लेने के लिए वृंदा खेर आपका बहुत धन्यवाद. जय हिंद.”
यह सम्मान अनुपम खेर को समाज, राष्ट्र निर्माण और कला जगत में उनके निरंतर एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया. कुछ कारणों से वह स्वयं पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हो सके. ऐसे में दिल्ली में आयोजित समारोह में उनकी ओर से उनकी भतीजी वृंदा खेर ने यह सम्मान ग्रहण किया.
–
एनएस/एएस
Skip to content