
Mumbai , 20 जुलाई . मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक ने Monday को अपने पिता से जुड़ी यादों को social media के जरिए ताजा किया.
गायक और कंपोजर अनु मलिक ने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की. इसमें उनके पिता सरदार मलिक, लेजेंडरी सिंगर मोहम्मद रफी और प्रेम किशन नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर में तीनों एक साथ बैठे और मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं, जो इंडियन म्यूजिक और सिनेमा के सुनहरे दौर की एक यादगार पल की झलक पेश करता है.
गायक ने इस पोस्ट के जरिए उस जमाने के आइकॉनिक आर्टिस्ट्स के बीच खास बॉन्ड शेयर किया. अनु मलिक ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “डैड, रफी साहब, प्रेम किशन की दुर्लभ और कीमती तस्वीर.”
बता दें कि गायक और कंपोजर अनु मलिक के पिता 1950 और 1960 के दशक के एक जाने-माने भारतीय हिंदी फिल्म संगीतकार थे, जबकि मोहम्मद रफी India के सबसे पसंदीदा प्लेबैक सिंगरों में से एक हैं. दोनों के बीच एक बेहद गहरा, आदरपूर्ण और आत्मीय रिश्ता था. रफी साहब न केवल सरदार मलिक की बेहतरीन धुनों (जैसे फिल्म सारंगा) के गायक थे, बल्कि दोनों एक-दूसरे की संगीत और इंसानियत का बहुत सम्मान करते थे.
सरदार मलिक ने अपने करियर में 600 से ज्यादा गानों को संगीतबद्ध किया था. उनकी बेहतरीन फिल्मों में ‘सारंगा’, ‘ठोकर’ और ‘स्टेज’ शामिल हैं. वे जाने-माने गीतकार हसरत jaipurी के बहनोई भी थे. अनु मलिक के पिता का 27 जनवरी, 2006 को 76 साल की उम्र में निधन हो गया था.
मशहूर भारतीय प्लेबैक सिंगर मोहम्मद रफी का 31 जुलाई, 1980 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. उनका निधन 55 साल की उम्र में हुआ था.
वहीं, प्रेम किशन एक भारतीय Actor और निर्माता हैं. वे दिग्गज Actor प्रेमनाथ और मशहूर Actress बीना राय के बेटे हैं. फिल्मों में खास सफलता नहीं मिलने पर Actor ने सिनेविस्टास लिमिटेड प्रोडक्शन कंपनी बनाकर कई लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों का निर्माण किया.
–
एनएस/एबीएम
Skip to content