
कोलकाता, 10 जून . Police ने Wednesday को कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के तृणमूल कांग्रेस पार्षद स्वप्न समद्दार को हत्या की कोशिश और छेड़छाड़ जैसे आरोपों में गिरफ्तार किया. Police ने उत्तरी कोलकाता के नारकेलडांगा Police स्टेशन में 2022 की एक घटना को लेकर दर्ज शिकायत के आधार पर स्वप्न समद्दार के खिलाफ कार्रवाई की है.
उन्हें Wednesday को फूलबागान इलाके से गिरफ्तार किया गया. इसके साथ ही केएमसी में गिरफ्तार किए गए तृणमूल पार्षदों की कुल संख्या 10 हो गई है.
स्वप्न समद्दार केएमसी के वार्ड नंबर 56 के पार्षद हैं. वह बेलियाघाटा आईडी अस्पताल की मरीज कल्याण समिति से भी जुड़े हुए थे.
Police के अनुसार, 2 मई 2022 को हुई एक कथित घटना के सिलसिले में Tuesday को नारकेलडांगा Police स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी. उस शिकायत के आधार पर Police ने कार्रवाई शुरू की. एक Police अधिकारी के मुताबिक, शिकायत करने वाली महिला है.
शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत स्पप्न समद्दार के खिलाफ First Information Report दर्ज की गई है. इनमें हत्या की कोशिश, छेड़छाड़, गैर-कानूनी रूप से बंधक बनाना, काम में बाधा डालना, जान-बूझकर चोट पहुंचाना, संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, चोरी और आपराधिक धमकी देने से जुड़ी धाराएं शामिल हैं.
आरोप है कि 2021 के राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद हुई चुनाव-बाद हिंसा में स्वप्न समद्दार शामिल थे. तृणमूल कांग्रेस सत्ता में थी, इसलिए कथित तौर पर उनका काफी प्रभाव था, इसलिए उस समय उनके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई जा सकी.
अभी तृणमूल पार्षदों को एक-एक करके गिरफ्तार किया जा रहा है. शिकायतकर्ता ने अब Police स्टेशन जाकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
पिछले कुछ दिनों में कोलकाता नगर निगम के पार्षदों को एक-एक करके गिरफ्तार किया गया है.
बप्पादित्य दासगुप्ता को Saturday की रात को पटुली में रंगदारी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद, Sunday की सुबह Police ने मध्य कोलकाता के जोरासांको स्थित उनके घर से पार्षद मोहम्मद जसीमउद्दीन को हिरासत में लिया. उनके खिलाफ ‘बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम’ 2012 के तहत मामला दर्ज किया गया है. जसीमउद्दीन पर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का आरोप है.
इसके अलावा, केएमसी के वार्ड नंबर 63 की पार्षद सुष्मिता भट्टाचार्य और उनके पति को Tuesday को रंगदारी के आरोप में गिरफ्तार किया गया.
–
डीकेएम/डीकेपी
Skip to content