
Mumbai , 18 जुलाई . साउथ सिनेमा के जाने-माने Actor निविन पॉली की आगामी मलयालम फिल्म ‘बेथलहम कुडुम्बा यूनिट’ के मेकर्स ने Saturday को फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है.
Actor ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “‘बेथलहम कुडुम्बा यूनिट’ अब 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.”
मेकर्स द्वारा रिलीज डेट की अनाउंसमेंट के बाद social media पर दर्शक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. वे Actor की पोस्ट में कमेंट कर फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं.
Actor निविन पॉली की यह फिल्म ओणम सीजन के दौरान रिलीज होगी, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा फायदा हो सकता है.
बता दें कि निविन पॉली ने पिछले साल जुलाई में social media प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म का टाइटल अनाउंस किया था.
गिरीश एडी के निर्देशन में बनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘बेथलहम कुडुम्बा यूनिट’ में निविन पॉली के साथ मामिता बैजू मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. मुख्य जोड़ी के अलावा, फिल्म में विनीत फोर्ट, बिंदू पणिक्कर, सुरेश कृष्णा और संगीथ प्रताप जैसे बेहतरीन कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं.
‘प्रेमलू’ फेम निर्देशक गिरीश एडी ने किरण जोसी के साथ मिलकर इसकी पटकथा लिखी है. फिल्म का निर्माण भावना स्टूडियोज (फहद फासिल, दिलेश पोथन और श्याम पुष्करन) द्वारा किया गया है. भावना स्टूडियोज एक कंपनी है जिसमें डायरेक्टर दिलीश पोथन, एक्टर फहाद फासिल और सीन राइटर श्याम पुष्करन पार्टनर हैं.
फिल्म की सिनेमैटोग्राफी अजमल साबू ने की है जबकि फिल्म का म्यूजिक विष्णु विजय ने दिया है. आकाश जोसेफ वर्गीस को फिल्म के एडिटर के तौर पर लिया गया है, जिसे भावना डिस्ट्रीब्यूट करेगी.
‘बेथलहम कुडुम्बा यूनिट’ के अलावा, निविन पॉली बहुप्रतीक्षित तमिल एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘बेंज’ में खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे. यह फिल्म एलसीयू (लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स) से जुड़ी हुई बताई जा रही है. इस फिल्म के मुख्य नायक राघव लॉरेंस हैं. उनके साथ संयुक्ता मेनन और रवि मोहन भी अहम किरदारों में हैं. इसके अलावा फिल्म में विजय जैसे अन्य एलसीयू कलाकारों के कैमियो की भी चर्चा है.
–
एनएस/एएस
Skip to content