
गोरखपुर, 18 अगस्त . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Tuesday को प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए उनके दैनिक ड्यूटी भत्ते को 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये करने की घोषणा की. साथ ही प्रदेश के 31 हजार से अधिक पीआरडी स्वयंसेवकों और उनके परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा की शुरुआत की. इसके तहत सरकारी और सूचीबद्ध अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा मिल सकेगी.
गोरखपुर में पीआरडी जवानों के सम्मेलन और कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Chief Minister ने कहा कि अच्छी Governmentें आती हैं तो बदलाव दिखाई देता है और सभी के अच्छे दिन आते हैं. उन्होंने कहा कि Government ने पीआरडी स्वयंसेवकों की सेवाओं और उनके अनुशासन व सेवाभाव को देखते हुए उन्हें यह सुविधा उपलब्ध कराई है. Chief Minister ने कहा कि पीआरडी स्वयंसेवकों ने प्रदेश में होने वाले विभिन्न आयोजनों को सफल बनाने के साथ राजस्व संबंधी मामलों में Police और प्रशासन का सहयोग किया है. इसके अलावा यातायात व्यवस्था, चुनाव ड्यूटी समेत अलग-अलग जिम्मेदारियों में भी उन्होंने अपनी भूमिका निभाई है.
इन्हीं सेवाओं के प्रति Government की ओर से धन्यवाद के रूप में कैशलेस चिकित्सा सुविधा दी जा रही है. उन्होंने कहा कि अब पीआरडी के 31 हजार से अधिक स्वयंसेवकों और उनके परिवारों को पांच लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा सरकारी अथवा सूचीबद्ध अस्पतालों में मिलेगी. Chief Minister ने योजना की शुरुआत को पीआरडी के सभी परिवारों के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2019 तक पीआरडी स्वयंसेवकों को ड्यूटी के लिए केवल 250 रुपये प्रतिदिन का भत्ता मिलता था. उनकी Government ने 2019 में इसे बढ़ाकर 375 रुपये किया. इसके बाद 2022 में इसे बढ़ाकर 395 रुपये और वर्ष 2025 में 500 रुपये किया गया. अब इसे बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन किया जा रहा है.
Chief Minister ने कहा कि Government ने पीआरडी जवानों की भूमिका को भी लगातार विस्तार दिया है. पहले जहां उन्हें पर्याप्त ड्यूटी नहीं मिलती थी, वहीं अब स्थिति यह है कि प्रदेश में पीआरडी जवान ड्यूटी के लिए कम पड़ जाते हैं. उन्होंने कहा कि पीआरडी स्वयंसेवकों को यातायात व्यवस्था, मेट्रो की सुरक्षा, एयरपोर्ट सुरक्षा और विभिन्न सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण दायित्व दिए जाने चाहिए. इसके साथ ही पैमाइश आदि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में भी उनकी सेवाएं ली जा सकती हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि पीआरडी का जवान जिस जिम्मेदारी पर लगाया जाएगा, उसे पूरी ईमानदारी से निभाएगा और परिणाम देगा.
Chief Minister ने कहा कि Government के प्रयासों से Police और सुरक्षा बलों के लिए सुविधाओं में बड़ा बदलाव आया है. पहले Police अधिकारियों और जवानों के लिए अच्छे बैरक तक उपलब्ध नहीं होते थे, लेकिन अब प्रदेश के 56 जिलों में Police कार्मिकों के लिए ऐसी इमारतें तैयार हो रही हैं, जो संबंधित जिले की सबसे ऊंची इमारतों में शामिल होंगी. उन्होंने कहा कि यह बदलाव केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि Government की सोच में आए परिवर्तन का परिणाम है. Government का प्रयास है कि सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कार्मिकों को बेहतर कार्य वातावरण, सम्मान और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं.
Chief Minister ने पूर्ववर्ती Governmentों पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की वर्तमान प्रगति सामूहिक प्रयासों का परिणाम है. उन्होंने आरोप लगाया कि पहले की Governmentों के एजेंडे में प्रदेश का विकास नहीं था, बल्कि उनका ध्यान ‘सैफई सिंडिकेट’ के विकास तक सीमित था. उन्होंने कहा कि इसी कारण प्रदेश में गुंडागर्दी, दंगा और लूट जैसी स्थितियां पैदा हुईं. पहले माफिया को संरक्षण दिया गया और इसके कारण उत्तर प्रदेश जैसा समृद्ध राज्य पिछड़े और बीमारू राज्य की श्रेणी में पहुंच गया.
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग आज Government पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं, वे वही लोग हैं जिन्हें जब मौका मिला तो वे परिणाम नहीं दे सके. उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति काम करके परिणाम देता है तो असफल लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है कि जो काम वे नहीं कर सके, वह दूसरे ने कैसे कर दिया. Chief Minister ने आरोप लगाया कि पिछली Governmentों में अक्षमता, भ्रष्टाचार और माफिया के सामने घुटने टेकने की प्रवृत्ति ने प्रदेश को नुकसान पहुंचाया.
उन्होंने कहा कि वर्तमान Government ने कानून-व्यवस्था और विकास को प्राथमिकता देकर प्रदेश की दिशा बदलने का काम किया है. Chief Minister ने विपक्ष पर हमला जारी रखते हुए आरोप लगाया कि पिछली Governmentों में प्रदेश का पैसा लूटा गया और अवैध कमाई को विदेशों में जमा कराया गया. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों ने अपने परिवार और आने वाली कई पीढ़ियों के लिए धन जमा किया और उन्हें लगता था कि संकट आने पर वे विदेश भाग जाएंगे. उन्होंने Dubai का जिक्र करते हुए कहा कि जिन लोगों ने वहां पैसा छिपाया था, उन्होंने हाल के अमेरिका-ईरान संघर्ष के दौरान मिसाइलें गिरने की खबरों के बीच अपनी संपत्ति को लेकर चिंता जताई.
Chief Minister ने तंज कसते हुए कहा कि जब अवैध कमाई पर संकट आता है तो उसकी चिल्लाहट भी उन्हीं लोगों के घरों में सुनाई देती है. Chief Minister ने कहा कि प्रदेश में अब कानून का राज है और Government विकास तथा सुरक्षा के एजेंडे के साथ आगे बढ़ रही है. उन्होंने पीआरडी स्वयंसेवकों से भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, अनुशासन और सेवाभाव के साथ करने का आह्वान किया.
–
विकेटी/पीएम
Skip to content