
कोलकाता, 30 मई . पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा भंडार योजना पर Political घमासान मचा है. तृणमूल कांग्रेस के आरोपों के बाद भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि टीएमसी इस विषय पर चुप रहेगी, तो उनके लिए मंगल होगा.
भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने से बात करते हुए कहा, “टीएमसी का अन्नपूर्णा भंडार स्कीम पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है. जिस पार्टी ने ‘लक्ष्मी भंडार’ का नाम रखकर योजना का फायदा घुसपैठियों को दिया.”
उन्होंने आरोप लगाया कि बहुत जगह पर पुरुषों को भी टीएमसी Government ने योजना का फायदा दिया. उन्होंने कहा, “हमारी Government उन सभी की छानबीन कर रही है. जिसने जनता के पैसे को इस तरह चोरी किया है, उन सभी को हिरासत में लिया जाएगा. इसलिए टीएमसी इस विषय पर चुप रहेगी, तो उनके लिए मंगल होगा.”
नई भाजपा Government ने पिछली Government के समय लगभग 30 लाख अवैध लाभार्थी शामिल किए जाने का हवाला दिया है. बीते दिनों Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पिछली Government द्वारा शुरू की गई लक्ष्मी भंडार योजना के तहत लगभग 30 लाख अवैध लाभार्थियों को मासिक राशि मिल रही थी. इसके साथ ही, योजना के लिए नई आवेदन प्रक्रिया शुरू गई है.
हालांकि, नई आवेदन प्रक्रिया में 12 पन्नों के फॉर्म को लेकर तृणमूल कांग्रेस हमलावर है. टीएमसी ने आरोप लगाए कि Government अन्नपूर्णा भंडार के लाभार्थियों की संख्या कम करना चाह रही है.
वहीं, बंगाल में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के मुद्दे पर भाजपा नेता ने कहा, “Government स्पष्ट कर चुकी है कि बांग्लादेशी नागरिकों को अपने देश वापस लौट जाना चाहिए, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी. इसलिए बहुत सारे लोग बांग्लादेश वापस जा रहे हैं. कुछ लोग बांग्लादेशी बॉर्डर न जाकर अन्य राज्यों में घुस रहे हैं. हालांकि, हम उन सभी लोगों को चुन-चुनकर बांग्लादेश वापस भेजने का काम करेंगे.”
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल Government India को बांग्लादेशी मुसलमान या रोहिंग्याओं से मुक्त कराने के प्रयास कर रही है. इसी तरह का प्रयोग पूरे देश में होगा, जिसका ऐलान केंद्रीय गृह मंत्री कर चुके हैं.
–
डीसीएच/
Skip to content