अंगुल लूटकांड: पुलिस मुठभेड़ के बाद चार आरोपी गिरफ्तार, दो घायल, लूटा गया सोना-चांदी बरामद

अंगुल, 18 जून . Odisha के अंगुल लूटकांड में Police ने मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दो आरोपी Police मुठभेड़ में घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है. आरोपियों ने बीते दिन तालचेर थाना क्षेत्र में सोना-चांदी की लूट को अंजाम दिया था.

जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ हंडापा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चुलियापुर जंगल के पास हुई. Police ने जब संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश की, तो अपराधियों ने Police पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में Police ने भी गोली चलाई, जिसमें दो आरोपी घायल हो गए. बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

आरोपियों की पहचान Maharashtra के सचिन महादेव गेजके और प्रकाश मदाने के रूप में हुई है. सचिन के दाहिने पैर में और प्रकाश के बाएं पैर में गोली लगी है. उन्हें अंगुल जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें दोनों को कटक मेडिकल कॉलेज भेजा गया.

Police अधीक्षक (एसपी) राहुल जैन ने बताया कि पिछले दिन शाम करीब 6 बजे तालचेर थाना इलाके में श्री बालाजी गोल्ड रिफाइनरी में लूटपाट हुई थी. आरोपियों ने करीब 300 ग्राम सोना के अलावा चांदी के गहने भी लूटे थे. उन्होंने एक व्यक्ति को बंधक भी बनाया था.

राहुल जैन ने बताया कि आरोपी कार में सवार होकर आए थे. घटना के बाद अंगुल Police ने सभी Police स्टेशनों को अलर्ट जारी किया और पूरे जिले में चेकपॉइंट बनाए. संदिग्धों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के ऑपरेशन के दौरान Police ने आरोपियों को ढूंढ निकाला. गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपियों ने Police टीम पर हमला किया. Police टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो आरोपियों के पैरों में गोली लगी.

एसपी राहुल जैन ने यह भी बताया कि कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से लूट का सामान बरामद किया गया है. अपराध में इस्तेमाल किए गए वाहन को भी सीज कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपी Maharashtra के रहने वाले हैं. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है.

डीसीएच/