
New Delhi, 16 अप्रैल . President द्रौपदी मुर्मू ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में Thursday को हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 10 से 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं. President उन्होंने उन लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की.
President ने social media एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जाने की दुखद खबर बहुत ही कष्टदायक है. मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं.”
उपPresident सी. पी. राधाकृष्णन ने भी कुरनूल में हुई सड़क दुर्घटना पर दुख जताया. उन्होंने social media एक्स पर पोस्ट किया, “आंध्र प्रदेश के कुरनूल में हुई दुखद सड़क दुर्घटना से मैं बहुत आहत हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.”
Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला ने social media एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “आंध्र प्रदेश के कुरनूल में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है. इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की और इस कठिन समय में प्रभावित सभी लोगों को शक्ति मिलने की प्रार्थना करता हूं.”
कर्नाटक से मंत्रालयम मंदिर के दर्शन करने आए श्रद्धालु जब लौट रहे थे तो इसी दौरान मंत्रालयम मंडल के चिलकलडोना इलाके के पास उनकी गाड़ी एक लॉरी से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं, 10 से 12 लोग हादसे में घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
–
पीआईएम/
Skip to content