
विजयवाड़ा, 26 जून . पूर्व उपPresident एम वेंकैया नायडू ने Friday को विजयवाड़ा के पास अटकुरु में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और इंडोर स्टेडियम के नए भवन का उद्घाटन किया. नायडू ने social media पर कार्यक्रम की तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी.
नायडू ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि Friday को विजयवाड़ा के पास अटकुरु में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और इंडोर स्टेडियम के नए भवन का उद्घाटन करना मेरे लिए अत्यंत प्रसन्नता का विषय रहा. यह देखकर खुशी होती है कि यह केंद्र 5 गांवों के 18,000 से अधिक ग्रामीण लोगों को सेवाएं प्रदान करता है. हालांकि यहां अस्पताल की सुविधाएं उपलब्ध हैं… मेरी कामना है कि एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो जहां किसी को भी बीमार पड़ने और यहां आने की आवश्यकता न हो. यह देखकर और भी खुशी होती है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ-साथ यहां एक इंडोर स्टेडियम भी स्थापित किया गया है.
उन्होंने कहा कि सक्षम मानव संसाधन निर्माण में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. आर्थिक शक्ति के साथ-साथ राष्ट्र को स्वास्थ्य शक्ति की भी उतनी ही आवश्यकता है. अपने पूर्वजों के इस कथन को याद रखते हुए कि ‘स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है’, हम सभी को अपनी वर्तमान जीवनशैली में बदलाव लाते हुए अपने प्राचीन, वैज्ञानिक खान-पान की आदतों पर ध्यान देना चाहिए.
उन्होंने कहा कि Governmentों को जन स्वास्थ्य और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं पर और अधिक ध्यान देना चाहिए. चिकित्सा क्षेत्र को एक सेवा क्षेत्र मानते हुए, निजी अस्पतालों को भी गरीबों के लिए सहायक बनना चाहिए.
–
एमएस/
Skip to content