
अमरावती, 20 जुलाई . आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला रेड्डी ने Chief Minister एन. चंद्रबाबू नायडू को दो पृष्ठ का खुला पत्र लिखा है. उन्होंने संसद सत्र के दौरान आंध्र प्रदेश के किसानों की कठिनाइयों का मुद्दा सांसदों से उठाने की मांग की.
रेड्डी ने कहा कि किसानों की दुर्दशा को देखकर उन्होंने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए यह पत्र लिखा है. उन्होंने गठबंधन Government के समक्ष नौ प्रमुख मांगें रखी हैं.
अपनी मागों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि संसद को 30 लाख मत्स्यपालक किसानों की आजीविका और समुद्री खाद्य निर्यात पर इसके प्रभाव पर चर्चा करनी चाहिए. केंद्र Government को झींगा के चारे पर प्रति टन 30,000 रुपए के अतिरिक्त बोझ को वहन करने के लिए तुरंत 100 करोड़ रुपए का कोष बनाना चाहिए.
राज्य Government को केंद्र Government पर दबाव डालना चाहिए कि वह आंध्र प्रदेश के मत्स्य पालन निर्यात पर संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा लगाए गए 30 प्रतिशत शुल्क को शून्य कर दे.
उन्होंने कहा कि संसद को राज्य में तंबाकू किसानों की समस्याओं पर चर्चा करनी चाहिए और उनका स्थायी समाधान सुनिश्चित करना चाहिए. केंद्र Government को किसानों के पास पड़े 23 करोड़ किलोग्राम तंबाकू की खरीद करनी चाहिए. केंद्र Government को मक्का और अन्य फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और बाजार मूल्य के बीच के अंतर के लिए किसानों को पूर्ण मुआवजा देना चाहिए. केंद्र Government को आंध्र प्रदेश के किसानों द्वारा उगाए गए आमों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) निर्धारित करना चाहिए और खरीद सुनिश्चित करनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि केंद्र Government को प्याज, टमाटर और अन्य बागवानी फसलों की कीमतों में उतार-चढ़ाव से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए एक विशेष कोष बनाना चाहिए. राज्य की आर्थिक स्थिति और केंद्र Government के साथ गठबंधन को देखते हुए, राज्य Government को केंद्र Government पर किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए दबाव डालना चाहिए.
–
एमएस/
Skip to content