आंध्र प्रदेश: दो आरोपियों पर गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

अमरावती, 9 अगस्त . आंध्र प्रदेश के राजमहेंद्रवरम में Police ने सुरावरापु दसवांथ और एंड्रयू जोसेफ एडवर्ड्स के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है. इन दोनों ने पिछले हफ्ते शहर के एक मॉल में अपनी कार एक दोपहिया वाहन से टकरा दी थी, जिससे एक मेडिकल छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई थी.

यह घटना 3 अगस्त की रात को हुई थी, जब शराब के नशे में धुत दो युवकों ने कार से स्कूटी में टक्कर मार दी. इस टक्कर में स्कूटी के पीछे बैठीं पीजी मेडिकल छात्रा के. प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गईं.

डॉ. प्रियंका हैदराबाद के एक अस्पताल में वेंटिलेटर पर है, और डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन-डेड घोषित कर दिया है.

पूर्वी गोदावरी जिले के Police अधीक्षक (एसपी) डी. नरसिम्हा किशोर ने मीडिया को बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 110 (गैर-इरादतन हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

जीसीएल मेडिकल कॉलेज से डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी) की पढ़ाई कर रहीं डॉ. प्रियंका, उसी कॉलेज के पीजी छात्र और अपने दोस्त उमेश के साथ मॉल से बाहर निकल रही थीं.

Police जांच में पता चला कि मॉल के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के बाद भागने की कोशिश में आरोपियों ने अपनी कार से स्कूटी को तीन बार टक्कर मारी.

एसपी ने बताया कि मॉल के कर्मचारियों ने दसवंत और जोसेफ को मॉल में घुसने नहीं दिया, क्योंकि वे नशे में थे. आरोपियों की कर्मचारियों से बहस हुई और उन्होंने उनके साथ मारपीट की. जब मॉल के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो वे भागने लगे. उन्होंने बहुत तेजी और लापरवाही से कार चलाई और मॉल के गेट पर स्कूटी को टक्कर मार दी. मेडिकल छात्रा को कार से कुचलने के बाद आरोपी मौके से भाग गए.

घायल प्रियंका को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. Police को रात 10 बजे अस्पताल से इस घटना की जानकारी मिली.

उमेश के बयान के आधार पर Police ने मामला दर्ज किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

एसपी ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने धाराओं में बदलाव करके बीएनएस की धारा 110 लगाई है.

उन्होंने कहा कि हालात के आधार पर Police दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए और भी सख्त प्रावधान लागू करेगी.

एसपी ने साफ किया कि Police पर कोई Political दबाव नहीं है. उन्होंने कहा कि Chief Minister एन. चंद्रबाबू नायडू के निर्देश पर Police निष्पक्ष तरीके से मामले की जांच कर रही है.

इससे पहले प्रियंका के पिता वेंकटेश Police अधिकारियों से मिले और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. उन्होंने मीडिया को बताया कि Police के आश्वासन से उनकी शंकाएं दूर हो गई हैं.

उन्होंने कहा कि उन्हें Police जांच और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि उन्हें न्याय मिलेगा.

डीकेएम/डीकेपी