
अमरावती, 21 जून . आंध्र प्रदेश के Chief Minister एन. चंद्रबाबू नायडू ने राज्य Government के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों और उपलब्धियों को जनता के सामने रखने के लिए ‘प्रोग्रेस रिपोर्ट 2024-26’ जारी करने के निर्देश दिए हैं. ये रिपोर्ट विकास, कल्याण और प्रशासनिक सुधारों का ब्यौरा पेश करेंगी.
Sunday को कैंप कार्यालय में मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान Chief Minister ने कहा कि ये रिपोर्ट 2024 में Government गठन के बाद जारी किए गए सात श्वेत पत्रों (व्हाइट पेपर्स) पर आधारित एक्शन टेकन रिपोर्ट के रूप में काम करेंगी. इन श्वेत पत्रों में पिछली Government के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में हुई कथित अव्यवस्थाओं और चुनौतियों का उल्लेख किया गया था.
Chief Minister ने बताया कि कुल 10 विषयों पर प्रगति रिपोर्ट तैयार की गई हैं. इनमें वित्तीय स्थिति, पोलावरम परियोजना, अमरावती राजधानी, बिजली, कानून-व्यवस्था, खनन और आबकारी जैसे सात विषयों के अलावा विकास, सुशासन और कल्याण जैसे तीन नए विषय भी शामिल हैं.
उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में Government ने कई विभागों में महत्वपूर्ण सुधार किए हैं और इन उपलब्धियों की जानकारी जनता तक पहुंचाना जरूरी है. Chief Minister के अनुसार, इन रिपोर्टों का उद्देश्य केवल सरकारी कार्यों का विवरण देना नहीं, बल्कि तथ्यों के आधार पर भ्रामक और फर्जी सूचनाओं का जवाब देना भी है.
विकास प्रगति रिपोर्ट में कृषि, उद्योग, बुनियादी ढांचे और पर्यटन क्षेत्र में हुए कार्यों का विवरण होगा. वहीं, सुशासन प्रगति रिपोर्ट में नई नीतियों, प्रशासनिक सुधारों और शासन व्यवस्था में किए गए बदलावों को शामिल किया जाएगा. कल्याण एवं सशक्तिकरण प्रगति रिपोर्ट में पी-4 कार्यक्रम समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सशक्तिकरण कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी.
Chief Minister स्वयं वित्त, विकास, कल्याण और सुशासन से जुड़ी चार प्रमुख रिपोर्ट जारी करेंगे, जबकि शेष छह रिपोर्ट संबंधित मंत्री जनता के सामने पेश करेंगे.
चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी रिपोर्ट 18 जुलाई तक जारी कर दी जाएं. उन्होंने यह भी कहा कि इन सभी रिपोर्टों को बाद में पुस्तक के रूप में संकलित कर प्रकाशित किया जाए और भविष्य में हर वर्ष प्रगति रिपोर्ट जारी करना अनिवार्य प्रक्रिया बनाई जाए.
Government की ओर से जारी की जाने वाली पहली प्रगति रिपोर्ट बिजली क्षेत्र से संबंधित होगी, जिसे Monday को सार्वजनिक किया जाएगा.
बैठक में कई मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और Police महानिदेशक हरिश कुमार गुप्ता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए. मुख्य सचिव साई प्रसाद समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे.
–
एएमटी/
Skip to content