अंधेर नगरी, चौपट राजा.. क्या यही है सीएम मान का ‘रंगला पंजाब’, रवनीत बिट्टू ने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

चंडीगढ़, 19 जुलाई . केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर Chief Minister भगवंत मान के नेतृत्व वाली Government पर निशाना साधा है. उन्होंने social media मंच ‘एक्स’ पर वीडियो साझा करते हुए राज्य में बढ़ते अपराधों को लेकर Government की कार्यशैली पर सवाल उठाए.

बिट्टू ने अपने पोस्ट में लिखा, “अंधेर नगरी, चौपट राजा! क्या यही आपका ‘रंगला पंजाब’ है, Chief Minister मान?”

बता दें कि ‘रंगला पंजाब’ का शाब्दिक अर्थ ‘रंगीला या जीवंत पंजाब’ है. यह शब्द अक्सर पंजाब की समृद्ध संस्कृति, उसके बहुरूपीय रंगों, पारंपरिक लोक कलाओं और खुशहाल जीवन शैली को दर्शाने के लिए उपयोग किया जाता है.

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में दिनदहाड़े रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को निशाना बनाया जा रहा है और महिलाओं से बंदूक की नोक पर आभूषण लूटे जा रहे हैं. उनका दावा है कि इससे राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं.

रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कुछ लोग एक फल विक्रेता को धारदार हथियार दिखाकर उसके फल लूटते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं दूसरी ओर, cctv फुटेज में एक महिला से बंदूक की नोक पर उसके कान के झुमके छीनने की घटना दिखाई देती है. इन वीडियो के जरिए केंद्रीय राज्यमंत्री ने राज्य में अपराध की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं.

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि यदि लोग खुले बाजार में भी स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं, तो यह कानून-व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है. उन्होंने Chief Minister भगवंत मान से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की.

एएस