अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय नशीले पदार्थों के तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, 14 किलो ड्रग्स बरामद

चंडीगढ़, 20 मई . पंजाब Police ने नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है. अमृतसर कमिश्नरेट Police ने एक अंतरराष्ट्रीय नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. Police ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 10 किलोग्राम ‘आइस’ (मेथम्फेटामाइन) और 4 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है.

पंजाब के डीजीपी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस सफलता की जानकारी देते हुए लिखा कि यह गिरोह Dubai में बैठे एक मास्टरमाइंड के इशारे पर काम कर रहा था. शुरुआती जांच में पता चला कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी Dubai स्थित तस्कर के संपर्क में थे. यह तस्कर अबू धाबी और Dubai से पूरा नेटवर्क संचालित कर रहा था. गिरफ्तार आरोपियों में से एक हाल ही में Dubai से लौटा था.

Police के अनुसार, Dubai में उसे हेरोइन और आइस की खेप को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने की ट्रेनिंग दी गई थी. उसके बाद उसे इन नशीले पदार्थों को पंजाब के माझा और दोआबा क्षेत्रों में सप्लाई करने का काम सौंपा गया था. इस मामले में अमृतसर के छेहरटा Police स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत First Information Report दर्ज कर ली गई है. Police अब इस पूरे अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की अन्य कड़ियों का पता लगाने में जुटी हुई है. गिरोह के बाकी सदस्यों की पहचान और आगे संभव बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है.

पंजाब Police ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नशीले पदार्थों की तस्करी को पूरी तरह से समाप्त करने और एक सुरक्षित, नशा मुक्त पंजाब बनाने के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है. डीजीपी ने कहा कि राज्य में ड्रग्स की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

पंजाब में पिछले कुछ वर्षों से नशा विरोधी अभियान तेज किया गया है. Government और Police की संयुक्त मुहिम के तहत अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तर के तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है. अमृतसर Police की इस कार्रवाई को नशा तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है क्योंकि ‘आइस’ जैसी खतरनाक ड्रग युवाओं को तेजी से नशे की लत में धकेल रही थी.

एससीएच