बिहार के आर्थिक विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी अमृत भारत स्टेशन योजना : जदयू

Patna, 17 जुलाई . एनडीए के नेताओं ने रेलवे विकास, कोलकाता की बांकरा मस्जिद, पंजाब के विकास, किशनगंज एयरपोर्ट परियोजना और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि एनडीए Government विकास कर रही है जबकि विपक्ष जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है.

Prime Minister मोदी द्वारा ‘अमृत India स्टेशन योजना’ के तहत पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन का स्वागत करते हुए जदयू विधायक श्याम रजक ने से बात करते हुए कहा कि यह बिहार के लिए महत्वपूर्ण और स्वागत योग्य कदम है. प्राचीन काल से ही रेलवे अवसंरचना के मामले में बिहार अपेक्षाकृत पिछड़ा रहा है और राज्य में निवेश की कमी का एक प्रमुख कारण बेहतर रेल संपर्क का अभाव रहा है.

श्याम रजक ने कहा कि किसी भी राज्य के आर्थिक विकास के लिए मजबूत परिवहन व्यवस्था आवश्यक होती है, ताकि उत्पादन किए गए सामान को आसानी से देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाया जा सके.

कोलकाता में बांकरा मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद पर श्याम रजक ने कहा कि उन्हें मामले की पूरी जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि मस्जिद एयरपोर्ट परिसर के भीतर है या बाहर और एयरपोर्ट निर्माण के समय संबंधित अधिकारियों ने कोई आपत्ति दर्ज कराई थी या नहीं. हालांकि उन्होंने कहा कि यदि सुरक्षा कारणों से किसी संरचना को हटाने की आवश्यकता पड़ती है तो सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए.

वहीं, बिहार Government के मंत्री दिलीप जायसवाल ने पंजाब के विकास पर कहा कि कभी देश के अग्रणी राज्यों में शामिल रहा पंजाब अपेक्षित गति से विकास नहीं कर पाया है. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi चाहते हैं कि देश का हर राज्य समान रूप से आगे बढ़े, क्योंकि सभी राज्यों के समग्र विकास से ही India विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा. इसी सोच के तहत केंद्र Government पंजाब में विभिन्न विकास परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दे रही है.

किशनगंज एयरपोर्ट परियोजना पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह इलाका रणनीतिक और सुरक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है. नेपाल और बांग्लादेश की सीमाओं के निकट स्थित होने के कारण Government ने यहां पूर्ण विकसित एयरपोर्ट बनाने का निर्णय लिया है. उन्होंने बताया कि आपात प्रावधानों के तहत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसके लिए प्रारंभिक राशि भी जारी कर दी गई है. Government को उम्मीद है कि अधिग्रहण का कार्य जल्द पूरा होगा.

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि कुछ लोग इस मामले का Politicalरण करने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि Government निष्पक्ष तरीके से जांच कर रही है और न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट के आधार पर जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने विपक्ष से इस संवेदनशील मामले को Political रंग न देने की अपील करते हुए कहा कि Government न्याय सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

पीएम