
Ahmedabad, 16 जुलाई . Gujarat के Ahmedabad में आज भगवान जगन्नाथ की 149वीं विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा पूरे धार्मिक उत्साह, भक्ति और परंपरा के साथ प्रारंभ हुई. श्री जगन्नाथ मंदिर से निकलने वाली इस भव्य यात्रा को देखने और भगवान के दर्शन करने के लिए तड़के सुबह से ही हजारों श्रद्धालु मंदिर परिसर और यात्रा मार्ग पर एकत्र हो गए. गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेता-मंत्री भी भगवान के दर्शन करने पहुंचे.
रथयात्रा के शुभारंभ से पहले सुबह चार बजे मंदिर में पारंपरिक मंगला आरती आयोजित की गई. इस पावन अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंचे और भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र तथा देवी सुभद्रा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की. अमित शाह ने मंगला आरती में भाग लेकर भगवान से देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा शांति की कामना की. उनके साथ कई संत-महंत, मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे.
Chief Minister भूपेंद्र पटेल भी सुबह मंदिर पहुंचे और भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की. इसके बाद उन्होंने उपChief Minister हर्ष संघवी के साथ रथयात्रा की सबसे महत्वपूर्ण और पारंपरिक रस्म ‘पहिंद विधि’ संपन्न की. इस परंपरा के तहत Chief Minister और उपChief Minister ने स्वर्ण झाड़ू से भगवान के रथ के मार्ग की प्रतीकात्मक सफाई की. यह परंपरा सामाजिक समानता, सेवा और विनम्रता का संदेश देती है तथा वर्षों से Ahmedabad की रथयात्रा का प्रमुख आकर्षण रही है. पहिंद विधि के संपन्न होने के बाद भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथों ने नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान किया.
उपChief Minister हर्ष संघवी ने रथयात्रा से पहले कहा कि देर रात करीब ढाई बजे से Ahmedabad की गलियां ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष से गूंज रही हैं. शहर के विभिन्न इलाकों में श्रद्धालु भगवान के भक्तों के लिए प्रसादी और भंडारे की तैयारी में जुटे हुए हैं. उन्होंने कहा कि हर गली और मोहल्ले में भगवान जगन्नाथ के स्वागत की विशेष व्यवस्था की गई है.
रथयात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं. Ahmedabad Police आयुक्त अनुप सिंह गहलोत ने बताया कि लगभग 31 हजार Policeकर्मी, केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के कर्मियों को यात्रा मार्ग पर तैनात किया गया है. सुरक्षा के लिए पूरे 16 किलोमीटर लंबे मार्ग पर 3,700 से अधिक cctv कैमरे, 100 ड्रोन, 12 अत्याधुनिक कंट्रोल रूम तथा एआई आधारित निगरानी प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है. उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे Police के दिशा-निर्देशों का पालन करें. अफवाहों पर ध्यान न दें और यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने में प्रशासन का सहयोग करें.
रथयात्रा से पहले Police महानिदेशक जी.एस. मलिक और Police आयुक्त अनुप सिंह गहलोत ने मंदिर परिसर और यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड की टीमों ने भगवान के रथों तथा मंदिर परिसर की गहन जांच की.
संयुक्त Police आयुक्त नीरज बरगुजर ने बताया कि मंगला आरती शांतिपूर्वक संपन्न हो चुकी है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि Police बल पूरी तरह सतर्क है और यात्रा के प्रत्येक चरण पर निगरानी रखी जा रही है.
श्रद्धालुओं का उत्साह भी देखते ही बन रहा है. कई भक्त सुबह साढ़े तीन बजे से ही मंदिर परिसर में पहुंच गए थे. एक श्रद्धालु ने बताया कि वह हर वर्ष रथयात्रा के दिन सुबह-सुबह भगवान के दर्शन के लिए आते हैं और यह उनके परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा है. वहीं एक अन्य श्रद्धालु ने कहा कि वह पहली बार Ahmedabad की प्रसिद्ध रथयात्रा देखने आए हैं और अपने परिवार के साथ भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं. एक महिला श्रद्धालु ने कहा कि इस प्रकार भगवान के दर्शन करने का अवसर पहली बार मिला और इससे उन्हें अपार आनंद और आध्यात्मिक शांति की अनुभूति हुई.
भारतीय जनता पार्टी के सांसद मयंक नायक ने भी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के अवसर पर प्रदेशवासियों और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की कृपा Gujarat ही नहीं, बल्कि पूरे देश पर बनी रहे. उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान का आशीर्वाद Prime Minister के विकसित India के संकल्प को साकार करने में पूरे राष्ट्र का मार्गदर्शन करे.
–
पीआईएम/
Skip to content