दमदम रैली में अमित शाह ने किए यूसीसी लागू करने समेत कई वादे, महिलाओं ने जताया भाजपा पर भरोसा

कोलकाता, 22 अप्रैल . पश्चिम बंगाल में पहले चरण की 152 सीटों पर Thursday को मतदान होगा. इस बीच दूसरे चरण के प्रचार के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने Wednesday को दमदम में चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने इस दौरान बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा. अमित शाह को सुनने के लिए भारी तदाद में महिलाएं कार्यक्रम स्थल पर थीं. महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि भाजपा की Government बंगाल में बनना तय है और इस Government में यहां पर यूसीसी लागू होगा.

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बंगाल में 4 शादियों को रोकने का एक ही तरीका है. कमल का बटन दबाना. हम 4 शादियों को रोकने के लिए यूनिफॉर्म सिविल कोड लाएंगे. भाजपा Government के तहत हर बहन और मां के खाते में हर महीने 3000 रुपए जमा किए जाएंगे. सरकारी कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के लाभ और डीए का भुगतान किया जाएगा.

महिला आरक्षण का जिक्र करते हुए अमित शाह ने ममता बनर्जी पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि ममता दीदी ने कांग्रेस के साथ मिलकर महिला आरक्षण का विरोध किया और माताओं-बहनों को Lok Sabha और विधानसभा आने से रोका है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली सुनने आई कुछ महिलाओं ने से बातचीत में ममता बनर्जी Government पर जोरदार हमला बोला और भाजपा की Government बनाने का दावा किया. प्रीतिका दास ने कहा कि ममता बनर्जी सिर्फ झूठ बोलती हैं. वे पूरी तरह फेक हैं. अब बंगाल में भाजपा की Government बन रही है. ममता बनर्जी को सत्ता की कुर्सी से जाने का वक्त आ गया है. घुसपैठियों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह सच है कि घुसपैठिये ममता बनर्जी के वोट बैंक हैं.

अमृता शाह ने कहा कि भाजपा की Government बनने के बाद हमें उम्मीद है कि सभी वादे पूरे होंगे. यूसीसी पर उन्होंने कहा कि बंगाल में यूसीसी लागू होगा तो बहुत अच्छी बात होगी. चार शादियां नहीं हो पाएंगी. एक ही शादी करनी चाहिए और उसे निभाना भी चाहिए. उन्होंने कहा कि यहां बांग्लादेशी घुसपैठिये रह रहे हैं. उन्हें भगाना जरूरी है. बॉर्डर पर मजबूत फेंसिंग होनी चाहिए.

रीमा साहु ने कहा कि बंगाल में नौकरियां नहीं मिल रही हैं. नौकरी के क्षेत्र में लोगों को बहुत दिक्कत हो रही है. खासकर लड़कियों के लिए कुछ भी नहीं है. यहां सिर्फ भ्रष्टाचार है.

उन्होंने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा की Government आने पर शिक्षा का स्तर अच्छा होना चाहिए. अच्छी शिक्षा होगी, तभी नौकरियां मिल सकेंगी. अगर ज्ञान ही नहीं होगा तो इंटरव्यू कैसे क्रैक कर पाएंगे.यूसीसी पर उन्होंने कहा कि यह बहुत साफ-सुथरा और अच्छा समाधान है.

उन्होंने ममता बनर्जी की योजनाओं पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ममता बनर्जी 1500 रुपए दे रही हैं, उसमें क्या होता है. हम महिलाओं और लड़कियों को नौकरियां चाहिए, सिर्फ 1500 रुपए नहीं.

डीकेएम/