
कोल्हापुर, 20 जून . केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने Saturday को Maharashtra के प्रसिद्ध करवीर निवासिनी अंबाबाई (महालक्ष्मी) मंदिर के विकास कार्यों का शिलान्यास किया.
करीब 1,500 करोड़ रुपए की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत मंदिर परिसर में नए प्रदक्षिणा मार्ग (प्रदक्षिणा पथ) और परिवार देवता मंदिर के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार का कार्य किया जाएगा. इस अवसर पर अमित शाह की पत्नी भी उनके साथ मौजूद रहीं.
शिलान्यास समारोह में Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस और उपChief Minister एकनाथ शिंदे भी शामिल हुए. तीनों नेताओं ने मंदिर में माता महालक्ष्मी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की. इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और निरीक्षण किया.
इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि Maharashtra की पवित्र भूमि और माता अंबाबाई के धाम कोल्हापुर में एक ऐतिहासिक कार्य की शुरुआत हो रही है.
उन्होंने कहा, “यह वही करवीर नगरी है, जहां माता अंबाबाई सदियों से विराजमान हैं. Maharashtra Government द्वारा मंदिर के जीर्णोद्धार और भव्य कॉरिडोर निर्माण का कार्य शुरू किया जा रहा है. इससे कोल्हापुर, Maharashtra और देशभर में माता अंबाबाई के करोड़ों भक्तों में खुशी, उत्साह और भक्ति का अद्भुत माहौल बना है.”
अमित शाह ने Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास और विरासत के संरक्षण का अनूठा संगम देखा है. उन्होंने कहा, “मैं माता अंबाबाई की पावन धरती से Maharashtra की जनता से संवाद कर रहा हूं. पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों को भी नई पहचान मिली है.”
मंदिर विकास परियोजना को कोल्हापुर की धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन पहचान को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
–
एएस
Skip to content