अमित शाह ने बस्तर को नक्सलमुक्त बनाने का ऐतिहासिक कार्य करके दिखाया: एकनाथ शिंदे

Mumbai , 19 मई . Maharashtra के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ की. उन्होंने कहा कि अमित शाह ने बस्तर को नक्सलमुक्त करने का ऐतिहासिक कार्य करके दिखाया है.

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का अभिनंदन. देश के Prime Minister Narendra Modi के मार्गदर्शन में बस्तर को पूर्ण रूप से नक्सलमुक्त बनाने का ऐतिहासिक कार्य आपने करके दिखाया है. शहीदों के बलिदान को सार्थक करते हुए अब विकास की सुनहरी किरण बस्तर के हर कोने में फैल रही है. लाल आतंक का खात्मा करके अब तेज गति से सड़क, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और पशुपालन की योजनाओं का रोडमैप तैयार किया जा रहा है. यह छत्तीसगढ़ की जनता, खासकर बस्तर के आदिवासी भाइयों-बहनों के लिए सदी की सबसे बड़ी खुशखबरी है. बस्तर अब विकास और समृद्धि का प्रतीक बनेगा. नक्सलमुक्त India का सपना Prime Minister मोदी की दूरदर्शिता और अमित शाह की अटूट इच्छाशक्ति से साकार हुआ है. अमित शाह की निस्वार्थ सेवा के कारण पूरा देश इस उपलब्धि पर गर्व कर रहा है.

दूसरी ओर, उपChief Minister एकनाथ शिंदे ने ईंधन बचत मुहिम का समर्थन किया. उन्होंने निजी विमान के बजाय एयर इंडिया के यात्री विमान से दिल्ली जाने का फैसला किया. वह Tuesday की शाम 4 बजे Mumbai से एयर इंडिया के यात्री विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए.

Mumbai हवाई अड्डे पर शिंदे का पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया गया. कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं. कुछ लोगों ने उनसे मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपे. शिंदे ने उन सभी से मुलाकात की, उनकी शुभकामनाएं स्वीकार कीं और अपने विमान तक पहुंचे.

केंद्रीय शहरी विकास विभाग द्वारा दिल्ली में ‘स्वच्छ India मिशन शहरी 2.0’ की एक विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई है. शिंदे इस बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए. वह इस बैठक में भाग लेंगे. शिंदे, जो आमतौर पर निजी विमान से यात्रा करते हैं, ने इस बार एक आम नागरिक की तरह यात्री विमान से दिल्ली जाने का फैसला किया.

बता दें कि पीएम मोदी की ईंधन बचत अपील को लेकर देशभर से समर्थन मिल रहा है. हाल ही में Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने भी अपने काफिले के आकार को छोटा किया.

डीकेएम/डीकेपी