टीएमसी विवाद के बीच हमायूं कबीर ने कहा- ‘ममता बुलाएंगी तो मिलने जाऊंगा’

कोलकाता, 4 जून . पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज है. टीएमसी की टूट से पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है. एजेयूपी प्रमुख और विधायक हमायूं कबीर ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में कथित गुटबाजी, नेतृत्व शैली और भाजपा की रणनीति को लेकर कई बड़े दावे किए हैं.

टीएमसी के दो गुटों में बंटने की चर्चा पर प्रतिक्रिया देते हुए हमायूं कबीर ने कहा कि यह स्थिति पहले से ही तय थी और वह पिछले छह महीनों से इसकी चेतावनी देते आ रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में टिकट वितरण और पदों के आवंटन को लेकर गंभीर सवाल हैं, जिनकी जानकारी उन्होंने कई बार Chief Minister ममता बनर्जी को भी दी थी.

हमायूं कबीर ने कहा कि उन्होंने बार-बार पार्टी नेतृत्व को इन मुद्दों से अवगत कराया, लेकिन उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया गया. उनके अनुसार, पार्टी के भीतर चल रही गतिविधियों के कारण वर्तमान स्थिति पैदा हुई है. उन्होंने कहा कि टीएमसी के नेताओं पर जुल्म हो रहा था और टिकट बंटवारा ठीक से नहीं हो रहा था.

भाजपा को लेकर उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा का मुख्य लक्ष्य टीएमसी को कमजोर करना और खत्म करना है. चुनावी नतीजों में टीएमसी को 60 प्रतिशत तो खत्म कर दिया और 40 प्रतिशत ही पार्टी बची है. टीएमसी के वोटों को खत्म करने के लिए भाजपा प्लान बी पर काम कर रही है.

उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी को खत्म करने के लिए भाजपा एक वैकल्पिक रणनीति यानी ‘प्लान-बी’ पर काम कर रही है. इस रणनीति में कुछ Political चेहरों को शामिल किया गया है और आने वाले चुनावों में इसका असर देखने को मिल सकता है. उन्होंने दावा कि पार्टी खत्म हो जाएगी.

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने टीएमसी से बगावत की है, अगले चुनाव में ये सभी खत्म हो जाएंगे. देखेंगे कि इसमें से कितने लोग चुनाव जीतते हैं. ऋतब्रत बनर्जी द्वारा अपने गुट का सलाहकार बनाए जाने के बयान पर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के इतने बुरे दिन नहीं आए हैं कि पार्टी को तोड़ने वालों के साथ खड़ी होंगी.

पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी की मदद करने संबंधी सवाल पर हमायूं कबीर ने कहा कि Political मतभेद अपनी जगह हैं लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर यदि कोई उन्हें बातचीत के लिए बुलाता है तो वह मिलने जाएंगे और उनकी बात सुनेंगे. पार्टी के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के साथ गठबंधन बहुत मुश्किल है. आने वाले चुनाव में हम अकेले चुनाव लड़ने वाले हैं.

उन्होंने यह भी बताया कि विधानसभा में शपथ ग्रहण के दौरान उनकी मुलाकात Chief Minister ममता बनर्जी से हुई थी. कबीर के अनुसार, शपथ लेने के बाद दोनों के बीच बातचीत हुई थी और अगले दिन वह उन्हें मिठाई देने के लिए उनके कक्ष में भी गए थे. हमायूं कबीर ने मस्जिद को लेकर कहा कि मस्जिद का काम चल रहा है, 2028 में उसका उद्घाटन होगा और जाने-माने लोगों को इसमें आमत्रित किया जाएगा. सुरक्षा कम किए जाने पर उन्होंने कहा कि मैं सुरक्षा के लिए पत्र भेजूंगा और इतंजार करूंगा कि Government क्या फैसला लेती है.

एएमटी/पीएम