बिश्नोई गैंग से धमकियों के बीच कांग्रेस नेता साजिद पठान बोले, राजनीतिक दुश्मनी के कारण बनाया जा रहा निशाना

Mumbai , 3 जुलाई . कांग्रेस नेता साजिद पठान ने बिश्नोई गैंग से मिली हालिया धमकियों और वाई+ सुरक्षा कवर पर Friday को समाचार एजेंसी को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बावजूद Political गतिविधियां जारी रखेंगे.

उन्होंने कहा कि मैं Government का और कांग्रेस के सभी सीनियर नेताओं व सदस्यों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने Thursday को Government को चेताया और उसके बाद मुझे गवर्नमेंट की ओर से वाई+ सुरक्षा दी गई है. उन्होंने कहा कि अभी तक यह सुरक्षा है और आगे देखो क्या होता है.

हाल ही में मिली धमकियों को लेकर किसी व्यक्ति विशेष पर शक है क्या? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि लोकल के अंदर कोई बंदा गैंग के साथ मिला हुआ है. उन्होंने कहा कि लोकल का कोई व्यक्ति गैंग के साथ मिलकर आज की दुश्मनी निकालने के लिए मेरे पीछे पड़ा हुआ है.

उन्होंने कहा कि मैं खुद गरीब आदमी हूं. मेरे पास न पैसे हैं और न कुछ और देने को. ये लोग जरूरी कोई Political दुश्मनी निकालने के लिए मेरे पीछे पड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि Police को इसकी जरूर से जांच करनी चाहिए.

कांग्रेस नेता ने बताया कि बिश्नोई गैंग से मिली धमकियों के बाद मैंने अपने परिवारवालों को चेताया है कि अपने नीजि काम थोड़ा कम करों और अगर बाहर जा रहे हो तो डिपार्टमेंट के साथ जाओ और आओ. उन्होंने बताया कि मैंने अपने परिवार के सदस्यों को समझाया है कि जरूरत पड़े तभी बाहर जाओ, जब तक मामले की Police जांच पूरी नहीं हो जाती है.

वहीं, Mumbai के कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से आम लोगों को हो रही परेशानी और इसके कारण आए दिन हो रही घटनाओं के बारे में उन्होंने कहा कि Government को निश्चित रूप से इस मामले पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि हमारे इलाके में बारिश के कारण कोई दिक्कत नहीं है. इसलिए हम दुआ करते हैं कि इधर भी अच्छी बारिश हो.

डीके/