
वॉशिंगटन, 12 जून . अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका पिछले कई हफ्तों से गुप्त रूप से होर्मुज स्ट्रेट और उसके आसपास सैन्य अभियान चला रहा था. यही वजह है कि वैश्विक तेल बाजार अपेक्षाकृत स्थिर बना रहा.
व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि ये अभियान ज्यादातर लोगों की नजर से दूर रहे और इनकी वजह से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति सुचारू रूप से चलती रही, जबकि खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ा हुआ था.
ट्रंप ने कहा कि समझौते पर हस्ताक्षर होते ही यह होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह खुल जाएगा. शायद Saturday को या फिर Monday को.
ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सेना पहले से ही इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सक्रिय थी. यह होर्मुज स्ट्रेट पिछले कई महीनों से खुला हुआ है, बस आपको इसकी जानकारी नहीं थी. हमने बहुत सारे जहाज वहां से निकाले और करोड़ों-करोड़ों बैरल तेल भी इस रास्ते से गुजारा गया. कोई भी इसे रोक नहीं सकता था.
ट्रंप ने दावा किया कि पिछले एक महीने के दौरान अमेरिकी सेना ने कई बार ईरानी जहाजों के खिलाफ कार्रवाई की. उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने से हम जहाजों को निशाना बना रहे थे.
उनके मुताबिक ये अभियान रात के समय चलाए गए और इनमें रडार सिस्टम तथा अन्य समुद्री संसाधनों को निशाना बनाया गया.
ट्रंप ने कहा कि हमने उनके रडार और दूसरी चीजों पर बमबारी की ताकि उन्हें पता ही न चले कि क्या हो रहा है.
President ने कहा कि यही वजह है कि वैश्विक तेल बाजार अपेक्षाकृत स्थिर बना रहा, जबकि दुनिया को इस अहम तेल मार्ग में रुकावट की आशंका थी.
उन्होंने कहा कि इसी वजह से तेल बाजार इतना खुला और सामान्य बना रहा. बाजार समझ नहीं पा रहा था कि ऐसा कैसे हो रहा है.
ट्रंप ने संकेत दिया कि जैसे ही ईरान के साथ प्रस्तावित समझौते पर आधिकारिक तौर पर हस्ताक्षर हो जाएंगे, संघर्ष से जुड़ी समुद्री पाबंदियां हटा दी जाएंगी.
जब उनसे पूछा गया कि क्या समझौता होने के बाद अमेरिका तुरंत नाकाबंदी हटा देगा, तो उन्होंने जवाब दिया, “हां, यह सही है. यह समझौते का हिस्सा है.”
होर्मुज स्ट्रेट फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है. यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्गों में से एक है. सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, इराक और कतर जैसे बड़े तेल और गैस उत्पादक देश अपने निर्यात के लिए इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं.
ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ प्रस्तावित समझौता क्षेत्र में अधिक स्थिरता लाएगा और समुद्री व्यापार को लेकर बनी अनिश्चितता को कम करेगा.
उन्होंने कहा कि हमारे पास ऐसा समझौता है जो यह सुनिश्चित करेगा कि ईरान कभी परमाणु हथियार नहीं बनाएगा. ट्रंप ने इस समझौते को एक बड़ी कूटनीतिक उपलब्धि बताया.
–
एवाई/एएस
Skip to content