
वॉशिंगटन, 21 मई . अमेरिका के President डोनाल्ड ट्रंप ने यूएस कोस्ट गार्ड अकादमी के दीक्षांत समारोह में छात्रों की तारीफ की. इस दौरान उन्होंने अपनी Government की इमिग्रेशन और आर्थिक नीतियों का बचाव किया और ईरान को लेकर नई चेतावनी भी दी. उन्होंने कहा कि तेहरान को कभी परमाणु हथियार बनाने की इजाजत नहीं दी जाएगी.
Wednesday को कनेक्टिकट के न्यू लंदन में 2026 की ग्रेजुएटिंग क्लास को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका इस समय दुनिया का सबसे चर्चित और ताकतवर देश बन चुका है. उन्होंने कैडेट्स से कहा कि वे ऐसे समय में सेवा में शामिल हो रहे हैं, जब अमेरिका फिर से मजबूत स्थिति में है.
ट्रंप ने कहा, “हम ईरान को परमाणु हथियार नहीं रखने देंगे. बात बिल्कुल साफ है. उनके पास न्यूक्लियर वेपन नहीं होगा और वे समझौता करने के लिए बहुत बेचैन हैं.”
उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका ने उन्हें काफी कड़ा जवाब दिया है और जरूरत पड़ी तो इससे भी ज्यादा सख्ती की जा सकती है.
President ने अपने भाषण में कई बार कोस्ट गार्ड के हाल के ऑपरेशनों का जिक्र किया और उन्हें ईरान, ड्रग तस्करी और समुद्री सुरक्षा के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई से जोड़ा.
उन्होंने कहा कि कोस्ट गार्ड की टैक्टिकल टीमों ने ईरान से जुड़े प्रतिबंधित तेल जहाजों को पकड़ने में मदद की. ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ में कोस्ट गार्ड की अहम भूमिका रही, ताकि ईरानी शासन कभी परमाणु हथियार हासिल न कर सके.
ट्रंप ने समुद्री कार्रवाई और ड्रग्स के खिलाफ अभियानों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उनके दोबारा President बनने के बाद से कोस्ट गार्ड ने घातक नशीली दवाओं की 20.6 करोड़ से ज्यादा खुराक जब्त की हैं. उन्होंने इसे समुद्र में बनी ‘स्टील की दीवार’ का अहम हिस्सा बताया.
भाषण के दौरान ट्रंप ने राजनीति पर भी खुलकर बात की. उन्होंने पिछली Government की सीमा सुरक्षा नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि अमेरिका इतिहास की सबसे खराब सीमा स्थिति से निकलकर अब सबसे मजबूत बॉर्डर तक पहुंच गया है.
उन्होंने अपनी टैरिफ और मैन्युफैक्चरिंग नीतियों की भी तारीफ की और कहा कि हमारे देश में 18 ट्रिलियन डॉलर का निवेश आ रहा है. ट्रंप का कहना था कि टैरिफ की वजह से सेमीकंडक्टर और ऑटोमोबाइल कंपनियां फिर से अमेरिका में उत्पादन शुरू कर रही हैं.
–
एवाई/
Skip to content