राजदूत विक्रम दोराईस्वामी ने चीन में दूतावास का कराया टूर, भारतीय समुदाय के लोगों को किया आमंत्रित

बीजिंग, 30 मई . 1992 बैच के आईएफएस अधिकारी विक्रम दोराईस्वामी को इस साल मार्च में चीन में India का राजदूत नियुक्त किया गया. उन्होंने मई की शुरुआत में बीजिंग में अपने पद की जिम्मेदारी संभाली. राजदूत ने चीन में स्थित भारतीय दूतावास का टूर कराया है.

चीन में भारतीय दूतावास ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लगभग ढाई मिनट का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें राजदूत दोराईस्वामी ने भारतीय दूतावास का टूर कराया.

भारतीय राजदूत विक्रम दोराईस्वामी ने कहा, “हमारा दूतावास 2012 में बना था. दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश होने के नाते, हम कह सकते हैं कि हम सांस्कृतिक नजरिए से बहुत खास देश हैं. यहां डांस और योग समेत सभी तरह की भारतीय क्लास होती हैं. India सिर्फ परफॉर्मिंग आर्ट्स का देश ही नहीं है, बल्कि ट्रेडिशनल आर्ट का भी एक ट्रेडिशनल देश है.”

भारतीय राजदूत ने लोगों से चीन में भारतीय दूतावास के social media अकाउंट को फॉलो करने और दूतावास में होने वाली गतिविधि में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया. उन्होंने कहा, “मैं आपको हमारे मीडिया अकाउंट्स को फॉलो करने और हमारी गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित करना चाहता हूं.”

दोराईस्वामी 1992 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुए. उससे पहले, उन्होंने एक साल तक पत्रकारिता की. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में मास्टर डिग्री ली.

1992-1993 में New Delhi में अपनी इन-सर्विस ट्रेनिंग पूरी करने के बाद, दोराईस्वामी मई 1994 में हांगकांग में भारतीय दूतावास में थर्ड सचिव नियुक्त हुए. उन्होंने हांगकांग के चीनी विश्वविद्यालय के न्यू एशिया येल-इन-एशिया लैंग्वेज स्कूल से चीनी भाषा में डिप्लोमा पूरा किया.

सितंबर 1996 में उन्हें बीजिंग में भारतीय दूतावास में नियुक्त किया गया, जहां उन्होंने लगभग चार साल तक जिम्मेदारी संभाली. फिर 2000 में New Delhi में विदेश मंत्रालय में लौटने पर, दोराईस्वामी ने डिप्टी चीफ ऑफ प्रोटोकॉल (ऑफिशियल) की भूमिका निभाई. दो साल बाद उन्हें Prime Minister के ऑफिस में प्रमोट किया गया. बाद में उन्होंने India के Prime Minister के निजी सचिव के तौर पर काम किया.

2006 में दोराईस्वामी ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में India के स्थायी मिशन में Political सलाहकार और अक्टूबर 2009 में जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) में India के महावाणिज्य दूत के तौर पर कार्यभार संभाला.

एबीएम