
श्रीनगर, 17 जुलाई . जम्मू-कश्मीर के उपGovernor मनोज सिन्हा ने Friday को पहलगाम स्थित नुनवान बेस कैंप का दौरा कर अमरनाथ यात्रा के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की. साथ ही सभी संबंधित विभागों को श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए.
उपGovernor मनोज सिन्हा ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि अमरनाथ यात्रा को शुरू हुए 15 दिन पूरे हो चुके हैं. इस अवधि में देशभर से आए 3.50 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र गुफा में बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कृपा से यात्रा पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही है और श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.
उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं. यात्रा मार्ग पर स्थानीय नागरिकों, स्वयंसेवी संगठनों और सेवा प्रदाताओं का सहयोग भी सराहनीय है. सभी मिलकर इस पवित्र यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
समीक्षा बैठक के दौरान उपGovernor ने यात्रा मार्ग और बेस कैंपों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों से पेयजल, निर्बाध बिजली आपूर्ति, दूरसंचार सेवाएं, ठहरने की व्यवस्था, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधाएं और भोजन की गुणवत्ता से जुड़े इंतजामों की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है.
मनोज सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यात्रा से जुड़े प्रत्येक कार्य को मिशन मोड में पूरा किया जाए और किसी भी चुनौती का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा यात्रा के सफल संचालन के लिए सभी एजेंसियां पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें.
–
एससीएच/पीएम
Skip to content