
रांची, 12 अगस्त . Jharkhand में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच कांग्रेस कोटे के चार मंत्रियों ने Wednesday को भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने संयुक्त प्रेस वार्ता में दावा किया कि भाजपा छात्रों के आंदोलन के बहाने Political रोटी सेंकने की कोशिश कर रही है.
मंत्रियों ने कहा कि गड़बड़ी और उपद्रव फैलाने की साजिश के तहत भाजपा ने विधानसभा के समक्ष किए गए प्रदर्शन में दूसरे राज्यों से लोगों को बुलाया. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि Government 10 अगस्त को विधानसभा में छात्रों के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार थी. उनके मुताबिक, विपक्षी भाजपा ने सदन में चर्चा करने के बजाय Chief Minister आवास के घेराव का रास्ता चुना.
उन्होंने दावा किया कि बिहार, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ से भाजपा कार्यकर्ताओं को बुलाकर आंदोलन को उग्र करने का प्रयास किया गया. उन्होंने कहा कि इसके बावजूद Government और प्रशासन ने संयम बरता. किशोर ने दावा किया कि विधानसभा के गेट तक आंदोलनकारियों का पहुंचना संसदीय व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है. उन्होंने पूरे घटनाक्रम की उच्चस्तरीय जांच की मांग की.
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि वह देर रात बिना सुरक्षा के सदर अस्पताल पहुंचे और भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से मुलाकात की. उन्होंने दावा किया कि छात्र नेता ने भी स्वीकार किया है कि कुछ लोग आंदोलन को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं. अंसारी ने कहा कि Government छात्रों की करीब 95 प्रतिशत मांगों को स्वीकार कर चुकी है और बाकी मुद्दों पर भी बातचीत का रास्ता खुला है.
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि आंदोलन के दौरान किसी छात्र को चोट पहुंची है तो Government इसके लिए दुखी है. उन्होंने कहा कि Government युवाओं के साथ बातचीत के जरिए समाधान चाहती है. उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2015 से अब तक राज्य में 152 पेपर लीक के मामले सामने आए, लेकिन किसी एक मामले में भी दोषी को सजा नहीं मिली.
उनके अनुसार, Government की कार्रवाई के बाद भाजपा जांच की दिशा को भटकाने का प्रयास कर रही है.
कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से अपने आरोपों के लिए माफी मांगने की मांग की. उन्होंने राहुल गांधी को लेकर भाजपा की ओर से लगाए गए आरोपों को भी खारिज किया. उन्होंने कहा कि Police ने आंदोलन के दौरान तय नियमों के तहत स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया.
मंत्रियों ने कहा कि Government जेपीएससी और जेएसएससी से जुड़े मामलों में निष्पक्ष जांच और परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए गंभीर है. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि Government बातचीत के जरिए समाधान चाहती है और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को Political टकराव का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए.
–
एसएनसी/डीकेपी
Skip to content