दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पेलेट गन से युवक घायल, दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई हो: अलका लांबा

New Delhi, 24 जुलाई . दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान एक युवक पेलेट गन से घायल हो गया. Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने Friday को युवक को मीडिया के सामने लाकर यह दावा किया. इस बीच अब महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने केंद्र Government पर तीखा हमला बोला.

उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया और Government इस सच्चाई को छिपाने की कोशिश कर रही है. साथ ही, उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और Prime Minister Narendra Modi से छात्रों से माफी मांगने की मांग दोहराई.

अलका लांबा ने कहा कि राहुल गांधी एक ऐसे छात्र को मीडिया के सामने लेकर आए, जो 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में मौजूद था और पेलेट गन से गंभीर रूप से घायल हो गया था. उन्होंने दावा किया कि उस छात्र की एक आंख चली गई है और उसके शरीर पर भी पेलेट के निशान हैं.

उन्होंने कहा कि अब तक न Government, न Police और न ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यह स्वीकार कर रहे थे कि पेलेट गन का इस्तेमाल हुआ है, लेकिन आज राहुल गांधी ने उस घायल छात्र को मीडिया के सामने लाकर पूरी सच्चाई देश के सामने रख दी. इससे साफ हो गया है कि Government झूठ बोल रही है और उसने पेलेट गन के इस्तेमाल से इनकार करके लोगों को गुमराह किया है. यह केवल एक छात्र का मामला नहीं है, बल्कि कई अन्य छात्र भी इसी कार्रवाई में घायल हुए हैं. उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से मांग की कि जिन Policeकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों पर पेलेट गन का इस्तेमाल किया, उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए.

उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी छात्रों से माफी मांगें. जिन युवाओं को लहूलुहान किया गया, उनके साथ न्याय होना चाहिए. जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा. जंतर-मंतर से लेकर राहुल गांधी तक हर मंच से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग गूंज रही है.

जेपी नड्डा की मौजूदगी में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक द्वारा अनशन खत्म किए जाने पर अलका लांबा ने कहा कि वह इस मुद्दे पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहतीं, लेकिन उन्हें खुशी है कि वांगचुक ने अपनी जान को जोखिम में डालने वाला अनशन समाप्त कर दिया. उन्होंने कहा कि हम सब चाहते थे कि सोनम वांगचुक जी अपनी जिंदगी को दांव पर न लगाएं. कांग्रेस ने भी उनसे अनशन समाप्त करने की अपील की थी. मुझे खुशी है कि उन्होंने अपना अनशन तोड़ा है, लेकिन छात्रों के मुद्दे अभी भी जस के तस हैं. धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होना चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई करने वाले Policeकर्मियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं और Prime Minister छात्रों से माफी मांगें.

/