
Mumbai , 1 जुलाई . India मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने Mumbai और Maharashtra के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. आईएमडी के निदेशक बिक्रम सिंह ने Wednesday को बताया कि 2 जुलाई की शाम से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी, जो कम से कम 6 जुलाई तक जारी रहने की संभावना है. उन्होंने लोगों, विशेषकर निचले इलाकों में रहने वालों, से सतर्क रहने और प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की है.
आईएमडी निदेशक बिक्रम सिंह ने से बातचीत में बताया, “पिछले 24 घंटों के दौरान Mumbai और उसके उपनगरीय क्षेत्रों में अच्छी और कई स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है. पिछले दो दिनों से मानसूनी गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी हुई हैं. हालांकि, निचले इलाकों में जहां पहले जलभराव की समस्या थी, वहां फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.”
बिक्रम सिंह ने कहा, “मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 2 जुलाई की शाम से बारिश की तीव्रता और बढ़ेगी. 3 जुलाई को भी कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में अत्यधिक बारिश भी दर्ज की जा सकती है. बारिश का प्रभाव व्यापक रहेगा और राज्य के कई हिस्से इसकी चपेट में आ सकते हैं.”
उन्होंने कहा, “अगले दो से तीन दिनों तक लगातार भारी बारिश होने के कारण निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन सकती है. ऐसे इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. अक्सर तेज बारिश देर रात या तड़के सुबह के समय अधिक होती है, जब अधिकांश लोग घरों में सो रहे होते हैं. इसलिए नागरिकों को मौसम संबंधी चेतावनियों पर नजर रखने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है.”
आईएमडी निदेशक ने कहा, “4 जुलाई की शाम से लेकर 6 जुलाई तक भी बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी. इस दौरान लगातार चार से पांच दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है.” उन्होंने इसे मौसम की दृष्टि से महत्वपूर्ण अवधि बताते हुए कहा कि प्रशासन और आम नागरिकों को पूरी सतर्कता बरतनी चाहिए.
बिक्रम सिंह ने यह भी बताया, “केवल Mumbai ही नहीं, बल्कि मध्य Maharashtra के कई जिलों में भी वर्षा की गतिविधियां तेज होंगी. नासिक और विदर्भ क्षेत्र में 4 जुलाई के बाद बारिश का असर और बढ़ने की संभावना है.”
उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में भी लोगों को संभावित जलभराव, यातायात बाधित होने और अन्य मौसम संबंधी परेशानियों के प्रति सतर्क रहना चाहिए. मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और समय-समय पर आवश्यक अपडेट जारी करेगा.
–
एससीएच/एबीएम
Skip to content