अक्षय पहले खिलाड़ी कुमार फिर बने कॉमेडी के किंग, जानें क्यों मेगा बजट फिल्में छोड़ किया कॉमेडी का रुख

Mumbai , 16 अप्रैल . अक्षय कुमार लंबे समय बाद कॉमेडी फिल्म भूत बंगला से वापसी कर रहे हैं. Actor और प्रियदर्शन की जोड़ी पर्दे पर 19 अप्रैल को धमाल मचाने के लिए तैयार है. फैंस और बॉक्स ऑफिस दोनों को फिल्म से बहुत सारी उम्मीदें हैं.

इस जोड़ी की सफल फिल्मों का अपना ट्रैक रिकॉर्ड है, लिहाजा उम्मीद बढ़ी हुई है

अक्षय कुमार ने अपने करियर की शुरुआत एक्शन फिल्मों से की, लेकिन फिर कॉमेडी फिल्मों का रुख किया. करियर की शुरुआत में अक्षय कुमार ने खुद को खिलाड़ी कुमार के रूप में स्थापित किया. उन्होंने ‘खिलाड़ी’ ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ और ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’ जैसी फिल्में दी. इन फिल्मों ने हिंदी सिनेमा में अक्षय कुमार को बतौर एक्टर स्थापित किया. खास बात यह रही कि Actor पेशेवर कराटे और मार्शल आर्ट्स ट्रेनर हैं और उन्होंने बिना किसी की सहायता के फिल्मों में खतरनाक एक्शन सीन किए. फिल्में पर्दे पर हिट रहीं और कलेक्शन भी शानदार. यही कारण रहा कि 90 के दशक में बैक-टू-बैक हिट फिल्में देने के बाद उन्हें खिलाड़ी कुमार का टाइटल मिला.

लगातार एक्शन फिल्मों पर्दे पर हिट रहीं, लेकिन Actor गंभीर किरदार में टाइपकास्ट होने लगे और उन्हें वैसी ही फिल्में ऑफर होने लगीं. खुद Actor ने साफ किया था कि वे बहुमुखी Actor के रूप में खुद को साबित करना चाहते थे, लेकिन एक्शन फिल्मों के सिवा कुछ मिल नहीं रहा था. साल 2000 में Actor को प्रियदर्शन की पहली फिल्म हेरा फेरी ऑफर हुई थी. इस फिल्म में Actor को श्याम का किरदार मिला था, लेकिन उन्हें राजू का किरदार करना था. Actor खुल कर स्क्रीन पर आना चाहते थे और यही कारण था कि उन्होंने पहली ही कॉमेडी फिल्म में अपनी कॉमिक टाइमिंग, बॉडी लैंग्वेज और संवाद से दर्शकों को हंसने के लिए मजबूर कर दिया.

Actor की हेरा-फेरी हिट रही, जिसके बाद वे ‘फिर हेरा फेरी,’ ‘वेलकम,’ ‘मुझसे शादी करोगे’, ‘गरम मसाला’, ‘भूल भुलैया’,’भागम भाग’, ‘सिंह इज किंग,’ और ‘हे बेबी’ जैसी फिल्मों में नजर आए. इन सभी फिल्मों में Actor को कॉमेडी किंग के रूप में स्थापित किया और अब Actor लंबे ब्रेक के बाद वापस कॉमेडी में अपनी किस्मत आजमाने के लिए तैयार हैं. यह फिल्म Actor के करियर को दोबारा पटरी पर ला सकती है, क्योंकि साल 2023 के बाद से Actor की फिल्में या तो फ्लॉप रही हैं या फिर औसत. उनकी ‘केसरी चैप्टर 2’, ‘मिशन रानीगंज’, ‘सेल्फी’ ,’बड़े मियां छोटे मियां’, और ‘स्काई फोर्स’ जैसी फिल्में फ्लॉप रही.